ताज़ा ख़बर

योगी सरकार का फैसला: कल्याण सिंह के नाम पर होगी रामजन्म भूमि परिसर की सड़क

लखनऊ। उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Former Chief Minister Kalyan Singh) के अंतिम संस्कार होने से पहले यूपी की योगी सरकार (Yogi government) ने अपने पूर्व सीएम को सम्मान देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने बताया है कि अयोध्या में रामजन्म भूमि (Ram Janmabhoomi) परिसर तक जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग (Kalyan Singh Marg) रखा जाएगा। इसके अलावा लखनऊ, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में भी एक-एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा।

केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट (Tweet) कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग होगा। PWD को इसको लेकर तमाम कागजी कार्यवाही जल्द पूरी करने को कहा गया है। मालूम हो कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद 21 अगस्त की रात लखनऊ के SGPGI में निधन हो गया था। दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे 89 वर्षीय कल्याण सिंह 4 जुलाई से एसजीपीजीआई में भर्ती थे।





बता दें कि कल्याण सिंह के निधन के बाद यूपी में तीन दिन का शोक घोषित किया गया है। रविवार को अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ स्थित आवास में रखा गया था, जिसके बाद विधान भवन और भाजपा पार्टी कार्यालय में भी अंतिम दर्शन हुए। आज अलीगढ़ के अतरौली स्थित पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अपने पुराने भाषण में उन्होंने कहा था कि उनका जीवन BJP को समर्पित है। उनकी अंतिम इच्छा है कि उनका पार्थिव शरीर भाजपा के झंडे में लिपटा हो। पार्टी ने रविवार को अंतिम दर्शन के दौरान यूपी भाजपा कार्यालय में कल्याण सिंह की इस इच्छा को भी पूरा किया।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button