भोपालमध्यप्रदेश

प्रियंका के बयान पर शिवराज ने ऐसे किया पलटवार, सिंधिया को लेकर भी किया जोरदार वार

भोपाल। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दतिया से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला बोला था। उन्होंने सिंधिया का नाम लेकर कहा कि उनके कद थोड़ छोटे पड़ गए, लेकिन अहंकार में वाह भाई वाह। वहीं शिवराज को लेकर कहा था कि विश्व प्रसिद्ध, महान अभिनेता शिवराज सिंह चौहान एक्टिंग में अमिताभ बच्चन के भी कान काट लें और काम की बात करो तो असरानी बन जाते हैं। प्रियंका के इन बयानों पर मप्र की सियासत गरमा गई है। सिंधिया ने जहां उनके बयान पर तुरंत करारा जवाब दिया था। उन्होंने कांग्रेस नेत्री को पार्ट टाइम नेता बताया था। वहीं अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पलटवार किया है।

सीएम ने कहा, प्रियंका गांधी इतना नीचे उतर सकती हैं ये मेरी कल्पना नहीं थी। अभिनेता बोलना फिल्मों के नाम लेना, चुनाव एक्टिंग के लिए होता है क्या? चुनाव फिल्मों के लिए होता है क्या? चुनाव सलमान खान के नाम पर होता है क्या? सीएम शिवराज नें कहा, चुनाव जनता के मुद्दों पर होते हैं लेकिन अजब-गजब हो गई है कांग्रेस कभी जय-वीरू पर चुनाव कर रहे हैं, कभी गब्बर पर चुनाव कर रहे हैं कभी हीरो-हीरोइन का नाम लेते हैं। इससे पता चलता है कि कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं हैं। कांग्रेस गंभीर नहीं है, कांग्रेस निम्न स्तर पर उतर आई है, कांग्रेस बौखलाई हुई है, इसलिए इस प्रकार के काम कर रही है।

प्रियंका जी यह आपके अहंकार की पराकाष्ठा
वहीं सिंधिया पर दिए बयान पर भी शिवराज ने प्रियंका को अपने निशाने पर लिया। सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रियंका गांधी जी, यह आपके अहंकार की पराकाष्ठा है! मध्य प्रदेश और जनता की सेवा के लिए जीवन पर्यंत समर्पित रहे माननीय माधवराज सिंधिया जी जैसे व्यक्तित्व के लिए आपने जिन शब्दों का प्रयोग किया, वह न केवल जनभावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले हैं, बल्कि हृदय को तार तार कर देने वाले भी हैं। राजनीतिक लाभ के लिए व्यक्तिगत आक्षेप अत्यंत अशोभनीय और निंदनीय है। प्रियंकाजी, मध्य प्रदेश और देश आपकी अभद्र व असहनीय टिप्पणी एवं अहंकार से भरे शब्दों के लिए कभी माफ नहीं करेगा।

प्रियंका ने सिंधिया पर किया था हमला
बता दें, प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का प्रचार खत्म होने के अंतिम दिन दतिया में ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सिंधिया का नाम लेकर कहा कि उनके कद थोड़ छोटे पड़ गए, लेकिन अहंकार में वाह भाई वाह। उन्होंने बताया कि यूपी की जनता बताती थी कि महाराज महाराज कहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने परिवार की परंपरा बहुत अच्छे से निभाई। विश्वासघात तो बहुत से लोगों ने किया, लेकिन ग्वालियर चंबल की जनता के साथ विश्वासघात किया। इस पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी प्रियंका पर जवाब हमला किया और उनको पार्ट टाइम नेता बताया था।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button