खेल

CWG का पांचवां दिन: आज भारत के 9 मेडल दांव पर, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में हैं बड़ी उम्मीदें

बर्मिंघम। इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आज पांचवा दिन है। यहां पर अब तक भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक 9 पदक भारत के नाम कर चुके हैं। सबसे ज्यादा 7 पदक वेटलिफ्टिंग में आए है। इतना ही इस गेम्स में तीन गोल्ड भी मिले हैं। इन सब के बीच भारत के लिए आज का दिन और भी अहम है। क्योंकि पांचवे दिन भारतीय खिलाड़ियों को 9 मेडल मैचों में उतरना है। खास बात यह है कि पुरुष टेबल टेनिस टीम और मिश्रित बैडमिंटन टीम आज फाइनल मैच खेलेगी, दोनों का पदक पक्का है, लेकिन स्वर्ण या रजत इसका फैसला होना है।

दरअसल पांचवें दिन बैडमिंटन में भी मिक्स्ड टीम गोल्ड मेडल मैच होना है। इसमें भारतीय टीम को मलेशिया से भिड़ना है। वहीं वेटलिफ्टिंग में आज पूनम यादव और विकास ठाकुर को भी मैदान में उतरना है। इसके अलावा लॉन बॉल में भी आज भारतीय टीम गोल्ड मेडल मैच में उतरेगी। शाम को टेबल टेनिस में भी मेडल आने की पूरी उम्मीद है। ऐसे में आज उम्मीद की जा रही है कि भारत के नाम कई मेडल हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि सीडब्ल्यूजी में भारत का कैसा शेड्यूल है।





तैराकी
पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक हीट 2 – श्रीहरि नटराज (दोपहर 3:04 बजे)
पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल हीट 1 – अद्वैत पेज (शाम 4:10 बजे)
पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल हीट 2 – कुशाग्र रावत (शाम 4:28 बजे)

कलात्मक जिमनास्टिक
पुरुषों का वॉल्ट फाइनल – सत्यजीत मंडल (शाम 5:30 बजे)
पुरुषों का पैरेलल बार्स फाइनल – सैफ सादिक तंबोली (शाम 6:35 बजे)

एथलेटिक्स
पुरुषों की लंबी कूद क्वालीफाइंग राउंड – एम श्रीशंकर, मोहम्मद अनीस याहिया (दोपहर 2:30 बजे)
महिला शॉट पुट क्वालीफाइंग राउंड- मनप्रीत कौर (दोपहर 3.30 बजे)
महिला 100 मीटर, राउंड 1 हीट 5- दुती चंद ( शाम 5:17 बजे)
महिला डिस्कस थ्रो फाइनल – सीमा पुनिया, नवजीत कौर ढिल्लों ( देर रात 12:52 बजे)

बैडमिंटन
मिश्रित टीम फाइनल – भारत बनाम मलेशिया (रात 10:00 बजे)

बॉक्सिंग
पुरुषों का 67 किग्रा राउंड आॅफ 16 – रोहित टोकस (रात 11:45 बजे)

लॉन बॉल
महिला युगल राउंड 1 – भारत बनाम न्यूजीलैंड (दोपहर 1:00 बजे)
महिला ट्रिपल राउंड 1 – भारत बनाम न्यूजीलैंड (दोपहर 1:00 बजे)
पुरुष एकल राउंड 1 – मृदुल बोरगोहेन (शाम 4:15 बजे)
महिला (चार खिलाड़ी) स्वर्ण पदक मैच – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (शाम 4:15 बजे)
पुरुष (चार खिलाड़ी) राउंड 1 – भारत बनाम फिजी (रात 8:45 बजे)
महिला ट्रिपल राउंड 2 – भारत बनाम इंग्लैंड (रात 8:45 बजे)

स्क्वैश
महिला एकल प्लेट सेमीफाइनल – सुनयना सारा कुरुविला (रात 8:30 बजे)
पुरुष एकल सेमीफाइनल – सौरव घोषाल (रात 9:15 बजे)

टेबल टेनिस
पुरुष टीम स्वर्ण पदक मैच (शाम 6:00 बजे)

भारोत्तोलन
महिला 76 किग्रा – पूनम यादव (दोपहर 2:00 बजे)
पुरुष 96 किग्रा – विकास ठाकुर (शाम 6:30 बजे)
महिला 87 किग्रा – उषा बन्नूर एनके (देर रात 11:00 बजे)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button