खेल

CWG का छठा दिन: आज 8 मेडल जीतने उतरेंगे भारतीय शेर, जानें आज का कैसा रहेगा शेड्यूल

बर्मिंघम। इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आज छठा दिन है। लेकिन पांच दिनों के खेल में भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का पांचवां दिन सबे शानदार रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने दो गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीते। भारत का दिन ऐतिहासिक लॉन बॉल गेम में गोल्ड मेडल जीत से शुरू हुआ और आखिर में राष्ट्रमंडल खेलों की बैडमिंटन मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में हार के साथ सिल्वर पर खत्म हुआ। इसके साथ ही भारत राष्ट्रमंडल खेलों अब तक 13 मेडल जीत चुका है। इसमें 5 गोल्ड भी शामिल हैं।

वहीं आज छठे दिन की बात करें तो भारतीय खिलाड़ियों को 8 मेडल मैचों में उतरना है। ऐसे में आज भी काफी मेडल आने की उम्मीद हैं। आज मुक्केबाजी में भारत से अच्छे प्रदर्शन करने की उम्मीद की जाती है और आज भारतीय मुक्केबाज निखत जरीन आज रिंग में उतरेंगी। मुक्केबाजों के अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए ये करो या मरो वाला मुकाबला होगा। आज टीम बारबाडोस से भिड़ेगी। राष्ट्रमंडल खेलों में छठे दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है ।





कॉमनवेल्थ गेम्स में बुधवार (छठे दिन) को भारत का शेड्यूल

तैराकी
पुरुष 1500 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल (रात 12.42 बजे)

क्रिकेट
महिला टी20 भारत बनाम बारबाडोस (रात 10.30 बजे)

हॉकी
महिला पूल ए : भारत बनाम कनाडा (दोपहर 3: 30 से)
पुरूष पूल बी : भारत बनाम कनाडा (शाम 6 : 30 से)

एथलेटिक्स
महिला शॉटपुट फाइनल : मनप्रीत कौर (रात 12:35 बजे)
पुरुष हाई जंप फाइनल (रात 11.30 बजे)
पुरुष डिस्कस थ्रो फाइनल (रात 1.15 बजे)





बॉक्सिंग
महिला 45 से 48 किलो क्वार्टर फाइनल : नीतू गंघास (दोपहर 4:45 से)
48 से 50 किलो क्वार्टर फाइनल : निकहत जरीन (रात 11:15 से)
66 से 70 किलो क्वार्टर फाइनल : लवलीना बोरगोहेन (रात 12:45 से)

पुरुष 54 से 57 किलो क्वार्टर फाइनल : हुसामुद्दीन मोहम्मद (5:45 से)
75 से 80 किलो क्वार्टर फाइनल : आशीष कुमार (रात दो बजे से)

जूडो
महिला 78 किलो क्वार्टर फाइनल : तूलिका मान (दोपहर 2 : 30 से)
पुरूष 100किलो प्री क्वार्टर फाइनल : दीपक देसवाल (दोपहर 2 : 30 से)

लॉन बॉल्स
पुरूष एकल : मृदुल बोरगोहेन (दोपहर एक और चार बजे)
महिला युगल : भारत बनाम नीयू (दोपहर एक और चार बजे)
पुरूष फोर : भारत बनाम कुक आईलैंड्स और इंग्लैंड (शाम 7 : 30 और रात 10 : 30 से)
महिला ट्रिपल : भारत बनाम नीयू (शाम 7 : 30से)

स्क्वैश
पुरूष युगल अंतिम 32 : भारत बनाम श्रीलंका (दोपहर 3 : 30 से)
सौरभ घोषाल – ब्रॉन्ज मेडल मैच – (रात 9.30 बजे)

वेटलिफ्टिंग
लवप्रीत सिंह पुरूष 109 किलो : दोपहर 2 बजे से
पूर्णिमा पांडे महिला 87 किलो : शाम 6 : 30 से
गुरदीप सिंह पुरूष 109 किलो : रात 11 बजे से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button