भोपालमध्यप्रदेश

केन्द्रीय मंत्री का बड़ा आरोप: कांग्रेस में महिलाओं का नहीं रहा सम्मान, पुरस्कृत हो दुष्कर्मी

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा शीर्ष नेताओं और केन्द्रीय मंत्रियों का लगातार दौरा जारी है। इसी क्रम में अब केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी राजधानी भोपाल के दौरे पर आई। उन्होंने भाजपा मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। यही नहीं, उन्होंने कांग्रेस पर महिला उत्पीड़न करने वालों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। साथ ही वचनपत्र में महिलाओं को लेकर की गई घोषणाओं पर तंज कसा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस दुष्कर्म और महिला उत्पीड़न करने वाले आरोपियों को पुरस्कृत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में भी महिलाओं का सम्मान नहीं रहा। लेखी ने मुरली वोरवाल, सज्जन सिंह वर्मा, सुखदेव पांसे, तरुण भनोट, उमंग सिंघार, हेमंत कटारे, सुनील सराफ, सिद्धार्थ कुशवाह, सोहन वाल्मिकी, बाबू जंडेल पर महिलाओं के साथ अभ्रद व्यवहार करने का आरोप लगाया। कांग्रेस और कमलनाथ पर महिलाओं का अपमान करने वालों को टिकट देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के ही लोग महिलाओं को टंचमाल और आइटम कहते हैं, उनका उत्पीड़न करते हैं। ऐसे लोगों का विरोध करने की बजाय कांग्रेस में इन्हें पुरस्कृत किया जा रहा है, विधानसभा चुनाव में टिकट दिए जा रहे हैं। वहीं प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए मीनाक्षी लेखी ने कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं, वह किससे लड़ रही हैं।

राजनीतिक शक्ति के रूप में सामने आई महिलाएं
लेखी ने कहा कि महिलाओं को टंचमाल और आइटम कहने वालों ने संसद महिला आरक्षण का विरोध क्यों नहीं किया? इससे पहले जब भी इस बिल की बात होती थी, ये हर बार सेटिंग कर लेते थे। एक बिल रखता था, दूसरा गिरा देता था। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमने 33 प्रतिशत आरक्षण का बिल पास कराया। बीजेपी ने महिलाओं के लिए जो काम किया है उसकी वजह से महिलाएं राजनीतिक शक्ति के रूप में सामने आई है। आज किसी में हिम्मत नहीं है कि वे महिलाओं की बातों को अनसुना करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने लाल किले से महिला सशक्तीकरण के लिए आवाज उठाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आते ही महिलाओं को मुख्य धारा में लाने तथा उनके सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए योजनाएं शुरू की।

कांग्रेस के वचन पत्र पर भी बोला तीखा हमला
वहीं मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस के वचन पत्र में महिलाओं और बच्चों के लिए की गई घोषणाओं को लेकर भी कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को गुमराह कर रही है नवरात्रि के समय पर इन्होंने 9 दिन झूठ बोले हैं। लेखी ने कहा कि कांग्रेस ने पुनर्विवाह करने 1.51 लाख देने पर कहा कि भाजपा की सरकार पहले से दो लाख रुपए दे रही है। महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने पर कहा कि भाजपा 450 रुपए में दे रही हैं। महिलाओं को 1500 रुपए देने के वादे पर कहा कि शिवराज सरकार लाडली बहनों को 1250 रुपए दे रही है। जिसे आगे तीन हजार रुपए प्रतिमाह तब बढ़ाएंगी। इस तरह आवासहीन ग्रामीण महिलाओं को आवास देने, बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने, छात्राओं के लिए छात्रावास बनाने, गर्भवती महिलाओं फ्री एंबुलेंस उपलब्ध कराने के वादे पर कहा कि यह सब भाजपा सरकार दे रही है। इसको आने वाले समय में और बेहतर करेंगे।

कांग्रेस ने छीना था हक
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने बहनों के साथ छल किया था, उनके हक छीन लिए थे। उस सरकार ने बैगा, भारिया और सहरिया बहनों को मिलने वाले पोषण भत्ते के 1000 रुपये बंद कर दिए थे। बेटियों की शादी पर दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि बंद कर दी थी। दूसरी तरफ भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार मध्यप्रदेश में कई योजनाएं चला रही है जिनसे महिलाओं को लाभ पहुंच रहा है।

पलट गए चुनाव के समय
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के राम मंदिर भाजपा का मंदिर नहीं है, यह हमारे देश का मंदिर है कहने वाले बयान पर पलट वार करते हुए मीनाक्षी लेखी ने कहा कि ये राम को काल्पनिक बताते हैं लेकिन चुनाव के समय पलट जाते है। मोदी जी के नेतृत्व में राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ। इसका श्रेय कमलनाथ नहीं ले सकते।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button