दुल्हन का लिबास, मूसेवाला के गाने पर भांगड़ा, रैंप पर ऐसे कहर ढाया शहनाज ने
मुंबई। पंजाब (Punjab) की कटरीना कैफ (Katrina Kaif) कही जाने वाली शहनाज गिल (Shahnaz Gill) की खूबसूरती और उनकी अदाओं के लोग दीवाने हैं। वो जहां भी जाती हैं, जो भी करती हैं, लोगों की नजरें सिर्फ उन पर टिक जाती हैं। यही नहीं सोशल मीडिया (social media) पर उनके वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने एक बार फिर कर दिया है, इस बीच शहनाज का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह दुल्हन (dulhan) के लिबास में रैंप वॉक (ramp walk) करती दिख रही हैं।
दरअसल अहमदाबाद में आयोजित एक फैशन शो में शहनाज ने दुल्हन के जोड़े में शो स्टॉपर बनकर सभी की निगाहें अपनी ओर खींची। माथे पर बिंदी, मांग टीका, झुमका, नथ, बालों में गजरा और लाल लहंगे में दुल्हन की तरह सजीं शहनाज गिल ने अपने डेब्यू रैंप वॉक के लिए ब्राइडल लुक अपनाया था। उन्होंने दुल्हन की तरह अदाएं भी दिखाईं। एक खास बात और रही कि शहनाज रैंप पर दुल्हन की तरह शरमाई ही नहीं बल्कि उन्हें इस दौरान दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के गाने पर भांगड़ा करते भी देखा गया।
वॉक खत्म होने के बाद उन्होंने अपने फैशन डिजाइनर सामंत चौहान के साथ रैंप पर ठुमके लगाए। शहनाज ने रैंप वॉक के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शहनाज ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “डेब्यू वॉक सही से हो गया। सुपर टैलेंटेड डिजाइनर सामंत चौहान के लिए वॉक। हमें और भी खास बनाने के लिए अहमदाबाद के लोगों का शुक्रिया। आपका आतिथ्य अतुलनीय है।”
शाहनाज गिल का यह वीडियो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस के वीडियो को लगभग 2 लाख लाईक मिल चुके है। रवि नाम के यूजर शहनाज के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखते हैं, सिद्धार्थ शुक्ला आज बहुत खुश होंगे और वह ऊपर से ही अपनी सना के लिए चीयर अप कर रहे होंगे। सोनिया नाम की यूजर लिखती हैं, लाल लहंगा में बहुत सुंदर लग रही हो। एक यूजर लिखते हैं, सिद्धू का गाना और आपकी वॉक दोनों ही शानदार हैं। एक यूजर ने लिखा, पंजाबी दुल्हन। रिया नाम की यूजर ने लिखा, गॉर्जियस ब्राइड। एक यूजर लिखते हैं, सिद्धू मूसेवाला तुम पर गर्व करते होंगे।
सलमान की कभी ईद कभी दिवाली में दिखेंगी शहनाज
शहनाज गिल ने ‘बिग बॉस 13’ में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था और सीजन के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आई थी। दोनों को सिडनाज के नाम से जाना जाने लगा था। उन्होंने 2019 में ‘सत श्री अकाल इंग्लैंड’ से पंजाबी फिल्मों में डेब्यू किया था। पिछली बार उन्हें 2021 में रिलीज हुइ दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा स्टारर पंजाबी फिल्म ‘हौसला रख’ में देखा गया था। हिंदी में उनका डेब्यू सलमान खान स्टारर ‘कभी ईद कभी दिवाली’ से होने जा रहा है, जो तमिल फिल्म ‘वीरम’ की रीमेक है। यह फिल्म इसी साल 30 दिसंबर को रिलीज होगी।