MP Election 2023ताज़ा ख़बरप्रमुख खबरेंभोपालमध्यप्रदेशराजनीति

बीजेपी ने बदला मीडिया प्रभारी, ललिता यादव को मिला महापौर ताम्रकार का पद, चुनावी दौर में 3 नई नियुक्तियां

सात साल बाद मीडिया विभाग में ​बदलाव, ग्वालियर के खाते में ही रहा पद, सतना महापौर ने छोड़ा था पद

BHOPAL. चुनावी जमावट तेज करते हुए भारतीय जनता पार्टी तीन नई नियुक्तियां की हैं। सात साल बाद मीडिया प्रभारी के पद पर बदलाव किया गया है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने लोकेंद्र पाराशर की जगह आशीष अग्रवाल को नया मीडिया प्रभारी बनाया है। पाराशर को प्रदेश संगठन में मंत्री बनाया गया है। वहीं सतना महापौर योगेश ताम्रकार द्वारा इस्तीफा देने के बाद मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रहीं छतरपुर की ललिता यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

चुनावी जमावट में बदलाव
लोकेंद्र पाराशर को भाजपा ने 2016 में मीडिया प्रभारी बनाया था। उन्होंने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, राकेश सिंह की टीम में भी रहे थे। प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी अपनी मीडिया टीम की कमान पाराशर के हाथों में ही रखी। हालांकि बीते दो सालों से बदलाव के कयास लगाए जा रहे थे। मगर अब किए गए बदलाव को साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रदेश संगठन में मंत्री बनाए गए पाराशर मुरैना की भितरवार विधानसभा सीट से प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। प्रदेश संगठन ने चुनावी चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से अलग करना शुरू कर दिया है। प्रदेश कार्यकारिणी के साथ ही उन जिलाध्यक्षों को भी बदला जा रहा है, जो चुनावों में पार्टी के चेहरे हो सकते हैं। वहीं सतना के महापौर योगेश ताम्रकार ने पिछले दिनों प्रदेश उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष शर्मा को भेजे अपने इस्तीफे में इसकी वजह बताते हुए लिखा था कि महापौर की जिम्मेदारी होने के कारण वे उपाध्यक्ष पद के साथ न्याय नहीं कर पा रहे हैं और न पर्याप्त समय दे पा रहे हैं। इसलिए उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष के पद से मुक्त कर दिया जाए। उनकी जगह छतरपुर से विधायक रहीं पूर्व मंत्री ललिता यादव को संगठन में शामिल किया गया है। इस पद के ​जरिए यादव को चुनाव को लेकर साफ संकेत पार्टी ने दे दिया है।

मीडिया टीम में और भी टिकट के दावेदार
पार्टी की प्रदेश मीडिया टीम में अभी और बदलाव संभावित हैं। इसकी वजह है चुनाव में दावेदारी। सह मीडिया प्रभारी और प्रवक्ता भी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। इसके चलते आगे भी कुछ लोगों को जिम्मेदारी से दूर किया जा सकता है। फिलहाल प्रदेश भाजपा की मीडिया टीम में नरेंद्र शिवाजी पटेल, जवाहर प्रजापति, प्रशांत तिवारी, अनिल पटेल, विवेक तिवारी, सचिन सक्सेना, आशीष तिवारी, दीपक जैन, जुगल किशोर शर्मा सह मीडिया प्रभारी का पद संभाल रहे हैं। जबकि विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, राम डांगोरे, राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, केपी यादव, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस, हितेश वाजपेई, राजपाल सिंह सिसोदिया, शशिकांत शुक्ला, पंकज चतुर्वेदी, सनव्वर पटेल, दिव्या गुप्ता दुर्गेश केसवानी, प्रहलाद कुशवाहा, नरेंद्र सलूजा और नेहा बग्गा के पास प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी है। विधायक और पूर्व विधायक तथा सांसदों को भी इस जिम्मेदारी से मुक्त किया जाना तय है। वहीं निष्क्रियता की शिकायतों के आधार पर भी कुछ लोगों को हटाया जाना है। बीते दो सालों में प्रदेशाध्यक्ष के पास मीडिया टीम की शिकायतों की फाइल लगातार मोटी होती रही है। आज किए गए बदलाव को लगातार बढ़ रहीं शिकायतों और खींचतान से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button