36.1 C
Bhopal

इंटरनेट पर तूफान मचाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी ने AI को बनाया अपना हथियार

प्रमुख खबरे

इंटरनेट पर तूफान मचाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी ने AI को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया है। महज 4 दिनों में इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ फॉलोअर्स का रिकॉर्ड बनाने वाली इस डिजिटल पार्टी ने बिना कोडिंग के, सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट की मदद से मात्र 1 घंटे में अपनी पूरी आधिकारिक वेबसाइट और एआई एंथम तैयार कर टेक जगत को हैरान कर दिया है।

इंटरनेट पर इन दिनों सभी की जुबान पर एक ही नाम है कॉकरोच जनता पार्टी। मुख्य न्यायाधीश के एक कथित बयान के विरोध में व्यंग के रूप में शुरू हुई इस डिजिटल पार्टी ने राजनीति ने दिखा दिया है कि AI कितना ताकतवर है।

महज 4 दिनों में इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ से ज़्यादा फॉलोअर्स बटोरकर देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी को पीछे छोड़ दिया है। संकेत उपाध्याय के यूट्यूब चैनल डबल चेक में कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके के एक इंटरव्यू के अनुसार इस पार्टी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया है।

अभिजीत दिपके के अनुसार उन्होंने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर बिना किसी कोडिंग के सिर्फ 1 घंटे में अपनी पूरी वेबसाइट और एआई एंथम तैयार कर लिया। युवाओं के इस अनूठे प्रयास और एआई की सुपरफास्ट स्पीड ने इंटरनेट पर एक नया इतिहास रच दिया है, जिसे समझना बेहद दिलचस्प है।

डबल चेक यूट्यूब चैनल पर दिए अभिजीत दीपके के इंटरव्यू के मुताबिक उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की पूरी वेबसाइट बनाने में AI का इस्तेमाल किया। दीपके के अनुसार, उनके दो दोस्तों ने वेबसाइट बनाने के लिए AI से मदद ली, जिससे काम बहुत आसान और तेज हो गया।

उन्होंने बताया कि AI की मदद से ग्राफिक्स बनाने के लिए उन्हें सिर्फ प्रॉम्प्ट डालना पड़ता है और वे 2 मिनट के भीतर तैयार हो जाते हैं। हैरान करने वाली बात रही कि अपनी पूरी वेबसाइट को तैयार करने में उन्हें सिर्फ एक घंटा लगा।

उन्होंने बताया कि AI ही है जिसकी वजह से उनकी ज्यादा मेहनत नहीं लगती और चीजें काफी व्यवस्थित ढंग से हो पाती है।

अभिजीत दिपके की कॉकरोच जनता पार्टी इस बात का सबूत है कि आज के दौर में वेबसाइट बनाने के लिए महीनों की कोडिंग सीखने या डेवलपर पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। आज कई ऐसे AI Website Builders और UI टूल्स मौजूद हैं जो सिर्फ एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के आधार पर पूरी-पूरी वेबसाइट बना देते हैं। मजे की बात है कि वेबसाइट को बनाने के लिए लिखे जाने वाले प्रॉम्प्ट्स भी AI से ही लिखवाए जा सकते हैं। Framer AI, Dora, Relume.io और v0.dev ऐसे AI टूल्स हैं जिनकी मदद से कोई भी चंद घंटों में वेबसाइट का पूरा लेआउट, यूआई डिजाइन, एनिमेशन और रिस्पॉन्सिव पेजेस तैयार कर देते हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे