ग्वालियर के गांधी उद्यान में टाइगरों का बढ़ा कुनबा, बाघिन मीरा ने तीन शावकों को दिया जन्म
मीरा नाम की वाइट टाइगर ने 3 शावकों जन्म दिया है। तीनों सेवकों में एक वाइट और दो पीले शावक शामिल हैं बाघिन मीरा और उसके बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं।
ग्वालियर। ग्वालियर के चिड़िया घर से एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां पर मीरा नाम की सफेद बाघिन ने दूसरी बार तीन शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले इस बाघिन ने पांच साल पहले 2018 में तीन शावकों को जन्म दिया था। जिसमें 1 सफेद एवं 2 पीले रंग के शावक थे। इस बार भी मीरा ने 2 पीले और एक सफेद शावक को जन्म दिया है। नन्हे बच्चों की देखरेख के लिए उद्यान प्रबंधन द्वारा विशेष सावधानी बरती जा रही है। इस बात की पुष्टि जू क्यूरेटर गौरव परिहार ने दी है।
परिहार ने बताया कि मीरा नाम की वाइट टाइगर ने 3 शावकों जन्म दिया है। तीनों सेवकों में एक वाइट और दो पीले शावक शामिल हैं बाघिन मीरा और उसके बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। तीनों शावक स्वस्थ हैं और अपनी मां के आस-पास ही घूम रहे हैं। हम पल-पल के मूवमेंट पर नजर रखे हुए हैं। खास बात यह है कि दो बार में 6 शावकों को जन्म देने वाली बाघिन मीरा जन्म भी गांधी प्राणी उद्यान हुआ था।
चिड़ियाघर में टाइगरों की संख्या पहुंची 10 पर
परिहार ने बताया कि जू प्रबंधन के कर्मचारी उन पर पूरी नजर रखे हुए हैं। जन्मे शिशु शावकों को विशेष निगरानी में रखा गया है। अब चिड़ियाघर में टाइगरों की संख्या 10 हो गई है, जिसमे ग्वालियर शहर के फूलबाग चिड़ियाघर में वाइट टाइगर बाघिन मीरा ने गुरुवार की दोपहर 3 ने शावकों को जन्म दिया है। फिलहाल यह शावकों में बाघिन है या बाघ यह पता नहीं चला है। यह तभी पता लगेगा जब डॉक्टर उनका परीक्षण करेंगे। धीरे-धीरे ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में टाइगर परिवार का कुनवा बढ़ता जा रहा है।