जीत रहीं हैं डिंपल भाभी
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को तीन लाख से ज्यादा वोट अब तक मिल चुके है। माना जा रहा है डिंपल यादव की जीत एकतरफा होगी।
लखनउ/भोपाल – समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट को लेकर हुए उपुचनाव डिंपल यादव भारी मतों से जीतने जा रही हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक सपा प्रत्याशी डिंपल यादव अपने निकटतम भाजपा प्रत्याशी से एक लाख दस हजार वोटों से आगे चल रही हैं। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की बहू और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को तीन लाख से ज्यादा वोट अब तक मिल चुके है। माना जा रहा है डिंपल यादव की जीत एकतरफा होगी।
सपा ने किया कटाक्ष
मैनपुरी के साथ ही यूपी में रामपुर और खतौली में भी चुनाव हो रहे थे। मैनपुरी और रामपुर में जहां सपा प्रत्याशियों के जीतने के साफ संकेत मिल चुके हैं, तो वहीं खतौली में सपा गठबंधन का प्रत्याशी आगे चल रहा है। इस जीत को लेकर सपा ने अपने अधिकृत ट्वीटर से एक ट्वीट कर भाजपा पर तंज कसा है।
मैनपुरी में समाजवादी पार्टी ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर!
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 8, 2022
शिवपाल यादव ने किया ट्वीट
मैनपुरी में डिंपल यादव की रिकार्ड जीत की ओर आगे बढ़ने से सैफई कुनबा बेहद उत्साहित है. शिवपाल यादव ने ट्वीट कर जनता को धन्यवाद दिया. शिवपाल ने लिखा- मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से मिले आशीर्वाद, स्नेह व अपार जनसमर्थन के लिए सम्मानित जनता, शुभचिंतकों, मित्रों व कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार. जसवंतनगर की सम्मानित जनता द्वारा श्रीमती डिम्पल यादव जी को दिए गए आशीर्वाद के लिए जसवंतनगर वासियों का सहृदय धन्यवाद.
मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से मिले आशीर्वाद, स्नेह व अपार जनसमर्थन के लिए सम्मानित जनता, शुभचिंतकों, मित्रों व कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार।
जसवंतनगर की सम्मानित जनता द्वारा श्रीमती डिम्पल यादव जी को दिए गए आशीर्वाद के लिए जसवंतनगर वासियों का सहृदय धन्यवाद।
— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) December 8, 2022