इंदौरमध्यप्रदेश

G-20: कृषि प्रतिनिधियों की पहली बैठक आज इंदौर में, CM शिवराज करेंगे शुभारंभ

आयोजन के दौरान प्रतिनिधियों को राजवाड़ा पैलेस की हेरिटेज वॉक और मांडू किले के भ्रमण से समृद्ध भारतीय इतिहास का अनुभव कराया जायेगा। इसके बाद प्रतिभागी सांस्कृतिक प्रदर्शन, भारतीय व्यंजनों और संस्कृति का आनंद लेंगे।

इंदौर। मध्यप्रदेश जी-20 अध्यक्षता के तहत कृषि कार्य समूह की पहली कृषि प्रतिनिधि बैठक की मेजबानी करने के लिए तैयार है। इतना ही नहीं आज सोमवार से इंदौर कृषि प्रतिनिधियों की पहली बैठक भी आयोजित होने जा रही है। यह बैठक 15 फरवरी चलेगी। इसमें जी-20 सदस्य देशों, अतिथि देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के लगभग 100 प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। बैठक और प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। बाजरा और इसके मूल्य वर्धित खाद्य उत्पादों के साथ पशुपालन और मत्स्य-पालन के स्टॉल प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण होंगे।

बताया जा रहा है कि बैठक में कृषि संबंधी मामलों पर विमर्श के लिए पहले दिन दो कार्यक्रम तय किए गए हैं। मंगलवार को बैठक में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाग लेंगे। इसके बाद भाग लेने वाले सदस्यों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के बीच सामान्य चर्चा होगी। तीसरा दिन एडब्ल्यूजी के प्रमुख डिलिवरेबल्स पर विचार-विमर्श के लिए समर्पित होगा। यह एक तकनीकी-सत्र होगा, जिसमें सभी संबंधित सदस्यों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की भागीदारी और चर्चा होगी।

मेहमानों को परोसी जाएगी 56 दुकान की सिंग्नेचर डिश
आयोजन के दौरान प्रतिनिधियों को राजवाड़ा पैलेस की हेरिटेज वॉक और मांडू किले के भ्रमण से समृद्ध भारतीय इतिहास का अनुभव कराया जायेगा। इसके बाद प्रतिभागी सांस्कृतिक प्रदर्शन, भारतीय व्यंजनों और संस्कृति का आनंद लेंगे।राजवाड़ा पर मेहमानों को इंदौर के मशहूर सराफा, 56 दुकान की सिंग्नेचर डिश भी परोसी जाएगी। इसके अलावा प्रतिनिधि मांडू भी जाएंगे। वहां भी जहाज महल पर उन्हें भोज दिया जाएगा। मांडू ट्रिप के दौरान वे खेतों में जाएंगे। जहां कृषि विशेषज्ञ उन्होंने फसल, कृषि की नई तकनीक आदि की जानकारी भी देंगे। बैठक में इटली, जापान, इजिप्ट, मारिशस, नीदरलैंड्स, चीन, कनाड़ा, ब्राजील सहित कई देशों के 89 प्रतिनिधि भाग ले रहे है।

प्रतिनिधियों का पारंपरिक अंदाज में किया जाएगा स्वागत
जी20 बैठक में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों का स्वागत भी पारंपरिक अंदाज में किया है। चंदेरी और बाग प्रिंट के दुप्पटों से प्रतिनिधियों का स्वागत किया जा रहा है। उनकी एंट्री पर राजस्थानी कलाकार ढोल बजा रहे है और घोड़ा नृत्य कर रहे है। फार्मर कार्नर भी रहेगा। उसमें किसानों के उत्पाद भी रहेंगे। फार्मर कार्नर को भी ग्रामीण परिवेश में सजाया गया है। स्टॉल बांस की झोपड़ी के बनाए गए है। गांवों में उपयोग में लाए जाने वाले बर्तन, घट्टी, सिलबट्टे भी रखे गए है। अलीराजपुर के किसान महूए से बने उत्पाद भी यहां रखेंगे।

तीन दिनों तक ऐसे चलेगा कार्यक्रम

  • पहले दिन प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। शाम को प्रतिनिधियों को भोज दिया जाएगा।
  • दूसरे दिन 14 फरवरी को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बैठक में शामिल होंगे। विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधि कृषि के क्षेत्र में होने वाली स्मार्ट वर्किंग, कृषि में ड्रोन का इस्तेमाल, नई तकनीक सहित अन्य विषयों पर चर्चा करेंगे।
  • तीसरे दिन तकनीकी सत्र होंगे। जिसमें संबंधित सदस्य और अंतर्राष्ठ्रीय संगठनों की भागीदारी होगी।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button