मध्यप्रदेश

सुबह-सुबह USA के उद्यागपतियों को ऐसे रिझाया शिवराज ने, समिट में आने दिया निमंत्रण भी

प्रदेश में प्राकृतिक संपदा भरपूर है और बिजली, सड़क, पानी सहित उद्योगों के लिए समस्त बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। मध्यप्रदेश पावर सरप्लस राज्य है। हम में ओम्कारेश्वर फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट लगा रहे हैं।

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार इंदौर में अगले साल जनवरी में दो दिवसीय (11-12 जनवरी को) ग्लोबल इन्वेस्टर समिट आयोजित करने जा रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देश से लेकर विदेश तक के उद्योगपतियों को रिझाने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में बुधवार को उन्होंने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के संबंध में अमेरिका के उद्योगपतियों और फे्रंड्स आफ एमपी के प्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चर्चा की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मप्र के दिग्गज उद्योगपति जितेंद्र मुछाल, राकेश भार्गव, पुनीत सिंघल, अबिद नीमचवाला, अमित भंडारी, सुनील नायक और सुधीर पारिख भी मौजूद थे।

अमेरिका के उद्योगपतियों से बात करते हुए शिवराज ने मप्र की उपलब्धियों का गुणगान करते हुए कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक संपदा भरपूर है और बिजली, सड़क, पानी सहित उद्योगों के लिए समस्त बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। मध्यप्रदेश पावर सरप्लस राज्य है। हम में ओम्कारेश्वर फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट लगा रहे हैं। फार्मा सेक्टर में प्रदेश ने बहुत बेहतर काम किया है और लगातार इस सेक्टर पर हम फोकस कर रहे हैं।

सबसे तेजी से विकास कर रहा मप्र
सीएम बोले मध्यप्रदेश, भारत का सबसे तेजी से बढ़ने वाला प्रदेश है। हम देश के दिल हैं। देश के मध्य में उपस्थित हैं। मध्यप्रदेश वन संपदा, खनिज संपदा, जल संपदा और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। हम टाइगर स्टेट, लेपर्ट स्टेट, वल्चर स्टेट भी हैं और अब चीता स्टेट भी हो गए हैं। मध्यप्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाते मैं और पूरी टीम लगातार प्रयत्न कर रही है। हम कृषि में देश में नंबर 1 हैं।

मप्र अब चीता स्टेट भी बना
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश टाइगर स्टेट, लेपर्ड स्टेट होने के बाद अब चीता स्टेट भी हो गया है। मध्यप्रदेश में रेडीमेड गारमेंट्स के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। आटोमोबाइल के क्षेत्र में अनेक कंपनियां यहां काम कर रही हैं। शिवराज ने यह बताया की मध्यप्रदेश अब शांति का टापू है। पहले चंबल में जहां डाकू थे, अब वहां अटल प्रोग्रेस वे बन रहा है। राज्य का पुराना इतिहास और कोई क्षेत्र कैसे रहा हो अब राज्य में सभी क्षेत्रों का बराबर विकास हो रहा है। आप सभी निवेशक मित्रों का मध्यप्रदेश में बहुत-बहुत स्वागत है।

मप्र में जमीन की नहीं कोई कमी
हमारे पास डेढ़ लाख हेक्टेयर का लैंड बैंक है। जमीन की कोई कमी नहीं है। मध्यप्रदेश इन्वेस्ट फ्रेंडली प्रदेश है। निवेशकों की राह में जो भी बाधाएं आती हैं उन्हें दूर करने के लिए हम तत्पर रहते हैं। मध्यप्रदेश टाइगर स्टेट है, लेपर्ड स्टेट है। और अब हम चीता स्टेट भी हो गए हैं। मध्यप्रदेश में रेडीमेड गारमेंट्स के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। आॅटोमोबाइल के क्षेत्र में अनेक कंपनियां यहां काम कर रही है। शिवराज ने अंत में यह भी कहा कि मुझे बताते हुए खुशी है और आप सब जानते हैं कि यूएसए और भारत दोनों के संबंध बहुत गहरे और घनिष्ठ हैं। दोनों दुनिया के महान लोकतंत्र हैं और दुनिया की बेहतरी के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button