भोपाल

विष्णुदत्त शर्मा : राजनैतिक कार्यकर्ता के लिए सामाजिक जिम्मेदारी महत्वपूर्ण,हितग्राहियों का सम्मान कर सौंपे उन्हें अधिकार पत्र

कटनी। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सिर्फ एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता की तरह कार्य नहीं करता बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाता हैं। पिछले दो वर्षों में कोरोनाकाल के दौरान पूरी दुनिया ने देखा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी सामाजिक भूमिका का निर्वहन किया। हम सौभाग्यशाली है कि पार्टी ने हमें दायित्व दिया है। अपने दायित्व पर खरा उतरने का जज्बा प्रत्येक पदाधिकारी में होना चाहिए। संगठन द्वारा दिए गए कार्य के अनुसार सजग तथा सक्रियता ही एक ऊर्जावान कार्यकर्ता की निशानी होती है। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कटनी जिला कार्यालय में आयोजित जिला पदाधिकारियों की कामकाजी बैठक में कही।

भाजपा में कोई भी पदाधिकारी हो वह कार्यकर्ता पहले
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता की क्षमता अनुरूप दायित्व दिए जाते हैं। भारतीय जनता पार्टी में कोई भी पदाधिकारी हो लेकिन वह सबसे पहले कार्यकर्ता है। उन्होंने पदाधिकारियों द्वारा करणीय कार्यो के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि जिले के पदाधिकारियों को मण्डल तथा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से निरन्तर संवाद रखना चाहिए। हमें केन्द्र और प्रदेश द्वारा दिए गए कार्यक्रमों के साथ ही रचनात्मक और सामाजिक कार्यक्रमों को भी आयोजित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग सूचना और प्रौद्योगिकी का युग है। हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता को अपडेटेड रहने की आवश्यकता है। सभी मण्डलों के पदाधिकारियों के पास उस मण्डल की समस्त जानकारी अपडेट रहे, कहां कितने बूथ है उनमें कितने कार्यकर्ता हैं एवं बूथ में हम कहां कमजोर है, इस बात की भी जानकारी रहे। उन्होंने पार्टी के चल रहे सामाजिक न्याय पखवाडे, स्व कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम एवं समर्पण निधी संग्रह अभियान के बारे में विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिला पदाधिकारियों को मंडलों में प्रवास करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से संवाद तथा संगठन एवं सत्ता के बीच समन्वय की भूमिका का निर्वहन करें।

भाजपा में होता है हर कार्यकर्ता का मूल्यांकन
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा जी जैसे नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन सेवा का अवसर प्राप्त हो रहा है। शर्मा ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीति दल है जहां प्रत्येक कार्यकर्ता का मूल्यांकन होता है। जिला पदाधिकारी की बैठक के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने मोर्चा अध्यक्ष तथा मण्डल अध्यक्षगणों की भी बैठक ली। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव सहित जिला पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

प्रदेश अध्यक्ष ने किया हितग्राहियों का सम्मान
प्रदेश अध्यक्ष ने कटनी के प्रेमनगर क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को मकान की चाबी तथा मालिकाना हक का पत्र सौपकर उनका अभिनंदन किया। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आजादी के 75 वर्षो में कांग्रेस ने देश पर राज किया है लेकिन उन्होंने कभी ये विचार नही किया कि गरीब को उसके अपने पक्के मकान में रहने का अधिकार मिलना चाहिए। गरीब के स्वास्थ्य की किसी ने भी चिंता नही की। लेकिन आज हम गर्व के साथ कह सकते है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने गरीब की चिंता करते हुए उसे आवास योजना के माध्यम से पक्का मकान और आयुष्मान योजना के जरिए सुरक्षा कवच दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान जब पूरे विश्व संकट में था तब मोदी ने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी गरीब भूखा नही सोएगा, हर गरीब को 5 किलो अनाज 80 करोड़ लोगों को लगातार आज तक देकर उन्होंने अपने संकल्प को पूरा किया। हर गरीब के जीवन को बदलने का काम लगातार प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं।

हितग्राही बोले हमारी आने वाली पीढियां सदियों तक देगी मोदी जी को धन्यवाद
कार्यक्रम में अपना घर पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री तथा भाजपा सरकार को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि यह सपने जैसा है कि आज हम अपने घर के मालिक हैं। भाजपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव सभी पात्रों को मकान देने की जो पहल की है वह सराहनीय है। सिर्फ आज हितग्राहियों के परिवार ही नहीं उनकी आने वाली पीढियां भी सदियों तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोदी द्वारा दी गयी सौगात को याद रखेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button