ताज़ा ख़बर

दो बड़ी वाहन दुर्घटनाओं में भाजपा नेता सहित सात लोगों की मौत, मृतकों में दो सगे भाई भी

एक जगह क्रेन ने टक्कर मारी, दूसरी जगह कार पुलिया से गिरी

इंदौर। शहर के मध्य और ग्रामीण क्षेत्र में एक घंटे के अंतराल में दो बड़ी वाहन दुर्घनाएं हो गईं। पहली घटना में बच्चे सहित चार लोगों की कुचलने से मौत हो गई। एक घायल है। दूसरी घटना में देवास के भाजपा नेता सहित तीन लोग मारे गए। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि क्रेन के ब्रेक फेल हो गए थे। उसने दो बाइक सवारों को टक्कर मारी।

पहली घटना शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई। बाणगंगा ब्रिज से उतर रही थी, इसी दौरान क्रेन को निजी बस वाले ने ओवरटेक किया। क्रेन के ब्रेक फेल हो गए थे। बस भी रफ्तार में थी। इस बीच बस से बचने के चक्कर में क्रेन वाले को साथ चल रहे बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। बाईक पर तीन लोग थे। तीनों के अलावा एक अन्य बाइक भी क्रेन की चपेट में आ गई। घटना में रितेश पिता किशोर (16 साल), शरद पिता किशोर (6 साल), राज चंदगीराम (13 साल) और सुनील परमार (56 साल) की मृत्यु हो गई वहीं शारदा (पति दिनेश किशोर) 40 साल घायल हो गई। यह सभी रेवती में शादी कार्यक्रम से आ रहे थे। राज के हाथों में मेहंदी लगी हुई थी और उसका नाम उसमें लिखा था। उसी से उसकी शिनाख्त हुई। सभी मृतक कावेरी नगर (एरोड्रम रोड) के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सुनील परमार एक फैक्ट्री में काम करता था और घर लौट रहा था। घटना में कुछ राहगीरों को भी चोट लगी है, जबकि कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस ने बस और क्रेन जब्त कर दोनों के ड्राइवर पुलिस कस्टडी में ले लिए गए।

भाजपा नेता सहित तीन की मौत

दूसरी घटना इंदौर-अहमदाबाद राष्‍ट्रीय राजमार्ग के घाटाबिल्‍लौद बायपास पर हुई। यहाँ एक अनियंत्रित कार औसरूद पुलिया से नीचे गिर गई है। इस हादसे में देवास के भाजपा नेता और दो महिलाओं सहित कुल तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। सभी मृतक देवास जिले के बताए जा रहे है। ग्रामीणों की सूचना के बाद बेटमा पुलिस मौके पर पहुँची। हादसे में मृत एक युवक के जेब से पुलिस को एक आधार कार्ड और विजिटिंग कार्ड भी मिला है जिसमें भाजपा नेता विपिन सिंह (पिंटू ठाकुर) नगर संयोजक, प्रधानमंत्री जन कल्‍याण प्रकोष्‍ठ देवास लिखा है। हादसे में मृत अन्य दो महिलाओं की जानकारी भी पुलिस जुटा रही है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button