24.1 C
Bhopal

त्यौहारों से पहले मप्र पुलिस की व्यापक तैयारी, कॉम्बिंग गश्त के साथ वारंटियों की धरपकड़, चैकिंग

प्रमुख खबरे

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर प्रदेश में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

विगत दिनों में विभिन्न जिलों में सघन रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त, फरार एवं वारंटियों की धरपकड़, गुंडा-बदमाशों की चेकिंग, अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा बलवा नियंत्रण एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों का अभ्यास किया गया।

इंदौर

जोन-4 के थाना द्वारकापुरी पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के मद्देनजर निगरानी बदमाशों को थाने लाकर परेड कराई गई। इस दौरान डोजियर अपडेट किए गए, अपराध से दूर रहने की शपथ दिलाई गई तथा आवश्यक नोटिस तामील कराए गए।

कटनी

कटनी पुलिस द्वारा रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त के दौरान 182 आरोपियों को पकड़ा गया, जिनमें 20 स्थायी वारंटी एवं 69 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 42 गुंडों एवं 44 निगरानी बदमाशों की चेकिंग, 37 जमानती वारंट एवं 51 समंस की तामील की गई।

दतिया

पुलिस द्वारा मध्यरात्रि में जिलेभर में सघन कॉम्बिंग गश्त कर फरार वारंटियों एवं अपराधियों की धरपकड़ की गई। कार्रवाई में 07 स्थायी वारंटी गिरफ्तार किए गए तथा 53 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए। साथ ही 65 हिस्ट्रीशीटर एवं 90 गुंडा-बदमाशों की सघन चेकिंग की गई।

दमोह

पुलिस द्वारा रात में जिले के सभी थानों में एक साथ सघन कॉम्बिंग गश्त की गई। कार्रवाई में 22 स्थायी एवं 36 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 58 वारंटी गिरफ्तार किए गए। इसके अतिरिक्त भरण-पोषण संबंधी 01 स्थायी एवं 08 गिरफ्तारी वारंट भी तामील किए गए। 57 गुंडा एवं 27 निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गई। अवैध शराब के 29 प्रकरण, जुआ-सट्टा के 03 तथा अवैध हथियार का 01 प्रकरण दर्ज किया गया। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

खरगोन

खरगोन पुलिस द्वारा रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में प्रभावी कॉम्बिंग गश्त की गई। कार्रवाई में 83 गिरफ्तारी वारंटी, 15 स्थायी वारंटी एवं 02 वांछित आरोपी गिरफ्तार किए गए। साथ ही 99 लिस्टेड गुंडों एवं 56 निगरानी बदमाशों के घरों पर औचक चेकिंग की गई। थाना प्रभारियों द्वारा हवालात निरीक्षण एवं क्षेत्रीय निगरानी भी की गई।

मुरैना

जिला पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति एवं निर्देशन में विशेष कांबिंग गश्त की गई। रातभर चली कार्रवाई के दौरान विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित करीब 281 स्थायी/गिरफ्तारी वारंटियों एवं आरोपियों की धरपकड़ की गई। साथ ही 69 हिस्ट्रीशीटर/गुंडों एवं 21 जिलाबदर आरोपियों को चैक किया गया।

ग्वालियर

जिले में शहर एवं देहात क्षेत्रों में व्यापक कॉम्बिंग गश्त की गई। कार्रवाई के दौरान विभिन्न आपराधिक मामलों में फरार 203 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 104 स्थायी एवं 99 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए।  कॉम्बिंग गश्त के दौरान अवैध शराब, जुआ एवं हथियार संबंधी प्रकरण दर्ज किए गए तथा गांजा भी जप्त किया गया। इसके अलावा संदिग्ध वाहनों, होटल-लॉज एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग कर संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी गई।

विदिशा

आगामी त्योहारों एवं भीड़-भाड़ वाले आयोजनों के दौरान कानून-व्यवस्था की तैयारियों को मजबूत करने के लिए पुलिस लाइन विदिशा में बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। पुलिस बल ने भीड़ नियंत्रण, दंगा-रोधी कार्रवाई, अश्रु गैस, वाटर कैनन, बैरिकेडिंग, प्राथमिक चिकित्सा एवं आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न परिस्थितियों का मॉक अभ्यास किया। अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों ने संयम, अनुशासन, त्वरित निर्णय एवं आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई का प्रदर्शन किया।

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी, प्रभावी गश्त तथा आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे