मध्यप्रदेश

किसान कल्याण महाकुंभ का विरोध करेंगे जिले के किसान, जानें क्या हैं विरोध की वजह

राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले चाटा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को नहर का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसको लेकर ग्रामीण जिले के नेताओं और अधिकारियों से मांग लगातार कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की गई।

राजगढ़। मप्र सरकार आगामी 13 जून को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्जिय सिंह का गढ़ कहे जाने वाले राजगढ़ जिले में किसान कल्याण महाकुंभ आयोजित करने जा रही है। यह कार्यक्रम जिले के मोहनपुरा में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में करीब एक लाख किसानों के अलावा प्रदेश मुखिया शिवराज सिंह चौहान और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए जिला प्रशासन रात-दिन जुटा हुआ है।

वहीं दूसरी तरफ इस मोहनपुरा में होने इस वाले किसान कल्याण महाकुंभ का जिले के किसानों ने विरोध करने की तैयारी शुरू कर दी है। दरसअल राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले चाटा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को नहर का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसको लेकर ग्रामीण जिले के नेताओं और अधिकारियों से मांग लगातार कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की गई।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”https://www.webkhabar.com/” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

ऐसे में उन्होंने निर्णय लिया है कि वे 13 जून को गांव के जोड़ पर बैनर लगाया जाएगा। इस पर “नहर नहीं तो वोट नहीं” लिखा जाएगा और आगामी आने वाले विधानसभा चुनाव तक किसी भी नेता को आने नहीं देंगे। इतना ही नहीं किसानों ने उग्र आंदोलन और चक्काजाम करने की चेतावनी दी है। बता दें कि मोहनपुरा में होने वाले किसान कल्याण महाकुंभ में किसानों के कर्ज की राशि का ब्याज माफ और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button