27.1 C
Bhopal

ऑपरेशन त्रिनेत्रम् के तहत देवास पुलिस ने कंजर गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार किए

प्रमुख खबरे

देवास पुलिस द्वारा संचालित “ऑपरेशन त्रिनेत्रम्” के अंतर्गत जिले में सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की पहचान में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो रहे हैं।

इसी तकनीकी निगरानी एवं डिजिटल ट्रैकिंग के माध्यम से जिले की थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मोटरसाइकिल एवं पशु चोरी की घटनाओं में संलिप्त एक संगठित कंजर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरी की गई 04 मोटरसाइकिलें, 01 कार एवं 02 बकरे सहित लगभग 15 लाख रूपये की संपत्ति बरामद की है।

01-02 मई की रात्रि में ग्राम गदेशिया पिपलिया और संजयनगर क्षेत्र से मोटरसाइकिल तथा ग्राम हवनखेड़ी से मोटरसाइकिल एवं बकरे चोरी होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। शिकायतों के आधार पर थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास में अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन त्रिनेत्रम्” के अंतर्गत लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज एवं डिजिटल ट्रेल का विश्लेषण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि सभी वारदातें एक ही संगठित गिरोह द्वारा अंजाम दी गई हैं।

जांच के दौरान टोंककला क्षेत्र के कंजर गिरोह के सदस्यों की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस द्वारा प्रभावी दबिश देते हुए 05 आरोपियों एवं एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के कब्‍जे से पुलिस ने 04 मोटरसाइकिलें, 01 कार एवं दो बकरें सहित लगभग 15 लाख रूपये की संपत्ति जब्‍त की है। आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे