37.1 C
Bhopal

देश के 40 सबसे गर्म शहरों में 12 मध्यप्रदेश

प्रमुख खबरे

मध्य प्रदेश में नौतपा के शुरूआती तीन-चार दिनों गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। नौतपा के तीसरे दिन खजुराहो-नौगांव ने राजस्थान के चूरू और जैसलमेर को भी पीछे छोड़ दिया, वहीं छतरपुर-टीकमगढ़ में लू का रेड अलर्ट है।

मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू का कहर है, अगले दो दिनों में राहत की उम्मीद है

मध्य प्रदेश में नौतपा के चौथे दिन सूर्यदेव ने अपने तीखे तेवरों से पूरे प्रदेश को भट्टी की तरह तपा दिया है। आलम यह है कि एमपी के कुछ शहरों ने तपिश के मामले में राजस्थान के चूरू और जैसलमेर को भी पीछे छोड़ दिया है। छतरपुर जिले के खजुराहो और नौगांव में पारा रिकॉर्ड 46.6 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। हालांकि, इस भीषण तपिश के बीच मौसम विभाग ने एक बड़ी और राहत भरी खबर भी दी है।

देश के 40 सबसे गर्म शहरों में MP के 12 शहर शामिल

लगातार बढ़ती गर्मी और भीषण लू के कारण देश के सबसे गर्म 40 शहरों की सूची जारी हुई है, जिसमें अकेले मध्य प्रदेश के 12 शहर शामिल हैं। प्रदेश में बुंदेलखंड का खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म रहे। खजुराहो और नौगांव में पारा 46.6°C के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहे। वहीं राजधानी भोपाल में भी पारा 43.6°C दर्ज किया गया, जिससे लोग दिनभर हलाकान रहे।

भट्टी सा तप रहा पूरा प्रदेश, रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने प्रदेश के भोपाल संभाग, बुंदेलखंड, विंध्य और महाकौशल के कई इलाकों में लू का अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से छतरपुर, निवाड़ी और टीकमगढ़ जिलों में ‘लू का रेड अलर्ट’ है, जहां लोगों को दोपहर में घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

48 से 72 घंटों में बदलेगा मिजाज, प्री-मानसून की दस्तक!

आईएमडी ने मध्य प्रदेश में प्री-मानसून और भीषण गर्मी से राहत को लेकर बड़ा अलर्ट दिया है। मौसम के जानकारों के अनुसार भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से परेशान मध्य प्रदेश वासियों के लिए राहत की घंटी बजने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इस दौरान प्री-मानसून एक्टिविटी प्रारंभ होने जा रही हैं। ग्वालियर-चंबल संभाग सहित राज्य के कुछ अन्य क्षेत्रों में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद है।

गुरुवार शाम से प्री-मानसून हलचल प्रांरभ

आगामी 2 से 3 दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने, तेज हवाएं (आंधी) चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की पूरी संभावना है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी।

पूर्वी, उत्तरपूर्वी और मध्य भाग में गरज-चमक तेज होगी

मध्यप्रदेश के ऊपर एवं आसपास सक्रिय ट्रफ लाइन, ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरणों तथा उत्तर भारत की ओर बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी 3–4 दिनों में राज्य में प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। विशेषकर पूर्वी, उत्तर-पूर्वी एवं मध्य भागों में गरज-चमक, तेज हवाएं और कहीं-कहीं वर्षा देखने को मिल सकती है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे