ताज़ा ख़बर

महाराष्ट्र में आज हुए चुनाव तो किसकी बनेगी सरकार ?

महाराष्ट्र में अगले साल लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव होंगे। जिसको लेकर राजनीतिक दल अभी से रुपऱेखा बनाने में जुट गए हैं।

महाराष्ट्र में अगले साल लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव होंगे। जिसको लेकर राजनीतिक दल अभी से रुपऱेखा बनाने में जुट गए हैं। एक तरफ महाविकास अघाड़ी में शामिल उद्धव गुट,एनसीपी,कांग्रेस मिलकर बीजेपी-शिंदे गठबंधन को चुनौती दे रहे हैं। तो दूसरी तरफ शिंदे-बीजेपी गठबंधन भी रोज नई चाल के साथ महाविकास अघाड़ी को गहरी चोट देने का प्लान तैयार कर रही है। लेकिन इसी बीच एक सर्वे ने सभी को चौंका दिया है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव तो अगले साल होंगे।लेकिन इन चुनाव से पहले एक सर्वे सामने आया है। जिसमें बताया गया है कि अगर आज महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होते हैं। तो किसकी सरकार बनेगी। माना जा रहा है कि ये सर्वे लोगों के बीच जाकर किया गया है।

किसको मिलेगा बहुमत ?

महाराष्ट्र में अगर आज चुनाव हो तो किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती है। इसी सवाल के साथ एक ओपिनियन पोल कराया गया है। इस ओपिनियन पोल के जो नतीजे सामने आये हैं। वो चौंकाने वाले हैं। यू कहें कि महाविकास अघाड़ी को झटका और शिंदे-बीजेपी गठबंधन के लिए राहत देने वाला है। क्योंकि सर्वे में अगर आज चुनाव होते हैं, तो इस चुनावी जंग में बीजेपी और एकनाथ शिंदे गुट गठबंधन को पूर्व बहुमत मिलता नजर आ रहा है। इस सर्वे के अनुसार महाराष्ट्र में बीजेपी और एकनाथ शिंदे गुट को 165 से 185 सीटें मिल सकती है। वहीं अगर महा विकास अघाड़ी की बात करें तो उसके खाते में 88 से 118 सीटें मिल सकती है। राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना  को दो से पांच सीटें मिल सकती है। अन्य को 12 से 22 सीटें मिलती नजर आ रही है। अब आइये ये जान लेते हैं कि अलग-अलग सभी पार्टी को कितनी सीटें मिल रही है।

किस पार्टी को कितनी सीटें?

बीजेपी को 121 से 131 सीटें मिल सकती है। एकनाथ शिवसेना गुट को 44 से 54 सीटें मिल सकती है। महा विकास अघाड़ी में शामिल उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना को आठ से 18 सीटें मिलने की संभावना है। एनसीपी को 41 से 51 सीटें, जबकि कांग्रेस को 39 से 49 सीटें मिल सकती है। मनसे को दो से पांच सीटें मिल सकती है। वही अन्य को 12 से 22 सीटें मिलने का अनुमान है। तो इस सर्वे के नतीजे साफ कहते हैं कि अगर आज चुनाव होते हैं, तो प्रदेश में शिंदे-बीजेपी की सरकार दिखाई देगी। और महाविकास अघाड़ी का सपना चकना चूर हो जाएगा।

 

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button