राजनीति

आदिवासियों को खिलाई कसम, कमलनाथ को बनाएंगे सीएम

भोपाल – मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में आदिवासी नेताओं को जिम्मेदारी दे दी है। स्थानीय स्तर पर आदिवासियों को एकजुट करने में कांग्रेस के आदिवासी वर्ग से आने वाले नेता जुटे हुए हैं। डिंडोरी से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पीसीसी दफ्तर पहुंचे। पूर्व मंत्री ओमकार मरकाम ने कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई। कार्यकर्ताओं ने शपथ ली कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर कमलनाथ होंगे।
कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए आदिवासी क्षेत्रों में जाकर प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी पंच और सरपंचों को दी गई है। बड़ी संख्या में पंच और सरपंच पीसीसी दफ्तर पहुंचकर कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए शपथ ली। पूर्व मंत्री ओमकार मरकाम का कहना है कि आने वाले चार 5 महीने के बाद मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के तौर पर कमलनाथ होंगे। मुख्यमंत्री के तौर पर कमलनाथ की शपथ लेंगे। कार्यकर्ताओं ने भी कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए शपथ ली है कि वह क्षेत्र में जाकर कांग्रेस का प्रचार करेंगे और सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को एकजुट करेंगे।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button