‘जीता था जिसके लिए…’ गाने को सुनते, आराम फरमाते ‘बंदर साहब’
बंदर के आराम फरमाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। कुछ लोग इसे बंदर साहब का आराम फरमाना कह रहे है, तो कुछ लोग इसे देखकर ये कयास लगा रहे है कि बंदर साहब चिंता में डूबे हुए है।
वायरल डेस्क : सोशल मीडिया भी बड़े कमाल की चीज है साहब। यहां कभी भी कुछ भी फेमस हो सकता है। कभी किसी का डांस फेमस हो जाता है, तो कभी किसी की हंसी, तो कभी किसी अदाएं फेमस हो जाती है। ऐसे में बंदर के आराम फरमाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। कुछ लोग इसे बंदर साहब का आराम फरमाना कह रहे है, तो कुछ लोग इसे देखकर ये कयास लगा रहे है कि बंदर साहब चिंता में डूबे हुए है। अब आप ही बताइए कि आप उनके इस वीडियो को देखकर क्या कहेंगे।
Enjoy life. There’s plenty of time to be dead 😊😊 pic.twitter.com/hS1e43d4BP
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) December 8, 2022
ये वीडियो IFS सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है। जिसमें एक बंदर पेड़ पर लटके टायर में तसल्ली से झूल रहा है। बन्दर बड़ी शांति से बैठा था।
लोगों बोले- ये है जीवन का आनंद
वायरल वीडियो में एक बंदर पेड़ से लटके टायर पर झूले की तरह झूलता दिखाई दे रहा है। इस दौरान वो बड़ा गुमसुम, शांत और गंभीर दिखाई दे रहा है। टायर के बीच में बैठकर उसने सिर और पीठ टायर के एक हिस्से पर ऐसे टिका रखी है मानों, ना जाने कितनी चिंताओं से घिरा हुआ हो। अगर वो कोई लड़का होता तो लोग उसे दिल टूटने के दर्द से जोड़कर भी देखते, लेकिन वो तो बन्दर था, जो अपनी ही धुन में जीवन का आनंद लेने में मगन था। बैकग्राउंड में बज रहा गाना वीडियो को और मजेदार बना रहा था।
‘जीता था जिसके लिए जिसके लिए मरता था’… ये गाना टायर पर झूलते बंदर वाले वीडियो पर बज रहा था, जिसे देख आपको हंसी भी आ सकती है। आईएफएस अधिकारी ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन दिया- जीवन का आनंद लें! मरने के लिए बहुत समय है। हालांकि बहुत से लोगों को ये लाइन थोड़ा कन्फ्यूज कर गई, क्योंकि बंदर की स्थिति आनंद में कम, गम में ज्यादा नजर आ रही थी। हां ये बात जरूर है, कि इतना निश्चिंत और बेफिक्र भी भला कौन ही रहता है, जो चुपचाप ऐसे झूला झूले। हालांकि टायर पर उसे झूलते देख कई लोगों का मन इस झूले पर जाने को बेशक करने लगेगा। ये वीडियो लोगों को बेहद पसंद आया और लोगों ने ढेरों मजेदार कमेंट्स भी लिखे हैं। वीडियो को करीब एक लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं।