ताज़ा ख़बर

क्या संतान की कसम खाने से सुलझेंगे अब राजनीतिक विवाद?

बिहार की राजनीति में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। जहां शुक्रवार को उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया के सामने आकर पुरानी बातों को याद किया है।

ताजा खबर : बिहार की राजनीति में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। जहां शुक्रवार को उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया के सामने आकर पुरानी बातों को याद किया है। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक-एक सवाल का जवाब भी देते हुए नजर आए। शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाते हुए, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इन दो वर्षों में नीतीश ने पांच मिनट भी बात नहीं की है। वें अपनी संतान की कसम खाकर कहें कि हम झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन मुख्यमंत्री कहेंगे, उस दिन हम उनसे बात करने को तैयार हैं।

सवालों के दिए जवाब

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी उनके सवालों का जवाब देते हुए कहा कि, “क्या आपने कभी किसी राजनीतिक दल के भीतर होने वाली चर्चाओं को बार-बार बाहर बात करते देखा है? लोगों को पार्टी में मिल कर बात करनी चाहिए। हमारा इतना स्नेह है कि पार्टी से कोई चला भी जाता है तो कोई फर्क नहीं पड़ता।”

पार्टी में कई लोग आए और गए

कुशवाहा ने मीडिया से कहा कि ये करोड़ों लोगों के सघंर्ष की पार्टी है। उन्होंने सीएम के आए गए वाले बयान पर कहा कि पार्टी में एक-दो लोगों को छोड़कर कई लोग आए गए हैं। कुशवाहा ने कहा कि दो बार हम आए हैं, तीन बार नहीं।

अपने मन से पार्टी में नहीं आया

उन्होंने कहा कि वें नीतीश कुमार के बुलाने पर ही पार्टी में आए है। उन्होंने वाकया याद दिलाते हुए कहा कि 2009 में 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वंय मंच से कहा था कि हमारा उपेंद्र जी से आग्रह है कि वो हमारे साथ आएं। आज वे यह कह रहे हैं कि वो अपने मन से आएं है तो उनका यह कहना गलत है।

नीतीश हो गए थे असहाय, मैंने संभाला

कुशवाहा ने 2020 की बातों को याद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एकदम असहाय महसूस कर रहे थे। नीतीश कुमार ने कहा था कि अब हम कितने दिन ही रहेंगे, संभालिए-संभालिए। यह कहना कि जब मन करे आ जाएं और जब मन करे चले जाएं, यह बिल्कुल गलत है।

ये जब-जब कमजोर हुए उपेंद्र कुशवाहा याद आए

उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आग्रह किया कि हमारी बात मान लीजिए। अभी तो नुकसान की भरपाई संभव है। हम साबित कर देंगे कि कैसे लोगों से हैंडल हो रहे हैं। नीतीश कुमार खुद काम नहीं कर पा रहे हैं।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि 2009 में 17 उपचुनावों में बुरी तरह पिट गए थे। जेडीयू वाले, तब उपेंद्र कुशवाह याद आए। इस बार 43 सीट पर आ गए, तब उपेंद्र कुशवाह याद आए। ये जब-जब कमजोर हुए, तब-तब उपेंद्र कुशवाह याद आए।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button