उज्जैनमध्यप्रदेश

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचा यह दिग्गज अभिनेता, नंदी हाल में किया जाप भी

अनुपम खेर ने ट्वीट कर कहा कि आज भोलेनाथ की कृपा से उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा करने का अवसर प्रदान हुआ। कोविड के दो साल के कठिन समय के बाद 2022 मेरे लिए प्रभु के आशीर्वाद की तरह था।

उज्जैन। मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी के नाम से मशहूर उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आम लोगों के अलावा नेता-अभिनेता सहित कई बड़ी हस्तियां पहुंचती है और बाबा महाकाल का दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेते हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर भी बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वह यहां पर करीब एक घंटे रहे। इस दौरान उन्होंने नंदी हाल में बैठकर ॐ नम: शिवाय का जाप भी किया। इसके अलावा पंडितों ने उन्हें महाकाल का पंचामृत पूजन कराया।

हालांकि यह पहला अवसर नहीं है जब अनुपम खेर महाकाल के दर्शन करने आए थे। इससे पहले भी वह कई बार बाबा के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। इसी कड़ी में वह एक बार फिर महाकाल का दर्शन करने उज्जैन पहुंचे और दर्शन करने के बाद वहां से मुंबई लौट गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने किसी अन्य मुद्दे पर चर्चा नहीं की, यहां तक की फिल्मी दुनिया से संबंधित चर्चा भी उन्होंने मंदिर में करना ठीक नहीं समझा। महाकाल का दर्शन करने के बाद उन्होंने एक ट्वीट जरूर किया।

ट्वीट कर लिखा जय महाकाल
अनुपम खेर ने ट्वीट कर कहा कि आज भोलेनाथ की कृपा से उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा करने का अवसर प्रदान हुआ। कोविड के दो साल के कठिन समय के बाद 2022 मेरे लिए प्रभु के आशीर्वाद की तरह था। चरणों में नतमस्तक होकर धन्यवाद किया। आप सबके लिए भी प्रार्थना की! मंदिर का एक नया रूप देखने को मिला! जय महाकाल!

धोती और सोला पहन गर्भगृह में किया पूजन
उन्होंने गर्भगृह में धोती और सोला पहनकर पूजन किया। पंडितों ने महाकाल शिवलिंग का पंचामृत पूजन कराया। मीडिया से बात करते हुए अनुपम ने कहा कि इस साल उनकी पांच फिल्मी रिलीज होने वाली है। भगवान ने अब तक जो कुछ दिया है बहुत दिया है। मैं आज बाबा के दरबार में सिर्फ आशीर्वाद लेने आया हूं। महाकाल के दरबार में आकर उन्हें बहुत ही शांति मिलती है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button