मध्यप्रदेश

कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू: नाथ बोले- चुनावों में इंटरनेट मीडिया की बड़ी भूमिका, बूथ स्तर तक बनाएं सोशल मीडिया टीम

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) ने 2023 विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister of Madhya Pradesh) और पीसीसी चीफ कमलनाथ (PCC Chief Kamal Nath) की अध्यक्षता में रविवार को प्रदेश कांग्रेस के IT एवं सोशल मीडिया विभाग (social media department) के पदाधिकारियों और जिला प्रभारियों की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक में कमलनाथ ने पदाधिकारियों को सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया तथा कांग्रेस की सदस्यता अभियान पर विशेष जोर देने की बात कहते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता गांव गांव तक कांग्रेस और मजबूत करने की बात कही।

नाथ ने आगे कहा कि पहले के मतदाता और आज के मतदाता में अंतर है। युवा Internet से सभी जानकारी ले लेता है। हमें अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाना होगा। आने वाले समय में इंटरनेट मीडिया (internet media) चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इसलिए सोशल मीडिया की टीम बूथ स्तर booth level() तक बनाने की बात कही। आगामी विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में इंटरनेट मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी, इसलिए मतदान केंद्र स्तर तक टीम बनाएं।

कमलनाथ ने कहा कि हमें डिजिटल सदस्यता अभियान समेत अपने अभियानों को घर घर तक ले जाना है। हमें भाजपा सरकार (BJP government) की जन विरोधी नीतियों (anti-people policies) को जनता के सामने लाना है। कांग्रेस की बात को उन तक पहुंचाना है। उन्होंने डिजिटल सदस्यता अभियान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक बूथ पर एक कार्यकर्ता नियुक्त करने को कहा। इस दौरान जिला प्रभारी और सोशल मीडिया के पदाधिरियों को डिजिटल सदस्यता अभियान (digital membership campaign) के लिए ट्रेनिंग शुरू की गई।

नाथ ने सदस्यता और घर चलो, घर-घर चलो अभियान पर जोर देते हुए कहा कि इस अभियान को गांव-गांव तक ले जाएं। इसके माध्यम से कांग्रेस की बात को आमजन तक पहुंचाएं और भाजपा सरकार की असफलताएं भी बताएं। अभी तक जितने सदस्य बनाए जा चुके हैं, उनकी रसीद और शुल्क प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जमा कराएं।

बता दें, पार्टी को मजबूत करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जाएगा। डिजिटल सदस्यता अभियान में सदस्यों की जानकारी अब आॅनलाइन दर्ज की जाएगी। इसमें सदस्यों की मोबाइल से फोटो या सेल्फी लेकर फोटो अपलोड करना होगा। सदस्य के मोबाइल और आधार कार्ड नंबर भी भरना करना होगा। इसके लिए कार्यकर्ता को घर-घर जाना होगा। अब घर पर बैठकर फोटो लेकर सदस्य का फॉर्म भरा नहीं जा सकेगा।

हमारा मुकाबला भाजपा संगठन से
वहीं, मीडिया से बातचीत में कमलनाथ ने कहा कि हमने जिला प्रभारियों से चर्चा की है। चुनाव में मात्र 19 महीने बचे है। हमें अपने संगठन को और मजबूती प्रदान करना है क्योंकि हमारा मुकाबला भाजपा के संगठन है। हमें पूरा विश्वास है कि आम जनता की जो भावना है, जो सोच है हमारे संगठन के माध्यम से उसे उसे जनता के बीच ले जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button