मध्यप्रदेश

सीएम शिवराज सिंह ने दी प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं, गुरुनानक जी की दी हुई शिक्षा सदैव साथ रहेगी – CM

सीएम शिवराज सिंह चौहान आज सुबह हमीदिया मार्ग स्थित गुरुद्वारा पहुंचे और उन्होंने विधिवत नमन किया।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुनानक देव जयंती पर आज उन्हें नमन करते हुए सभी को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

भोपाल – सिख पंथ के संस्थापक, भारत की समृद्ध संत परंपरा के अद्वितीय प्रतीक श्रद्धेय गुरु नानक देव की जयंती हर साल कार्तिक पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस बार यह तिथि 08 नवंबर यानी आज है। बता दें कि सिख धर्म में गुरु नानक जयंती बहुत बड़ा त्यौहार माना जाता है। गुरु नानक देव के 553 वें प्रकाश पर्व पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेका है।गुरुनानक देव की जयंती एवं प्रकाश पर्व के अवसर पर एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान आज सुबह हमीदिया मार्ग स्थित गुरुद्वारा पहुंचे और उन्होंने विधिवत नमन किया।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुनानक देव जयंती पर आज उन्हें नमन करते हुए सभी को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

गुरुनानक जी की शिक्षाएं सदैव हमारे साथ रहेंगी – सीएम

CM चौहान ने कहा कि गुरु नानक देव जी की जयंती पर उनके चरणों में शत शत नमन एवं प्रकाश पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। गुरुनानक अपने व्यक्तित्व में दार्शनिक, योगी, धर्मसुधारक, समाज सुधारक, कवि व देशभक्त जैसे अनेक गुण अपने में समेटे हुए थे। उनके विचार युगों युगों तक मानव जाति का कल्याण करतेरहेंगे।‘गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर CM ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमनवहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवास पर गुरु नानक देव के 553 वें प्रकाश पर्व पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। सीएम चौहान ने कहा कि गुरुनानक देव जी की शिक्षाएं वं महान विचार युगों-युगों तक मानवजाति का कल्याण करते रहेंगे।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button