इंदौरताज़ा ख़बरमध्यप्रदेश

इंदौर से दिल्ली और मुंबई जाने वाली फ्लाईट निरस्त कर हज यात्रियों को भेज दिया, यात्रियों का हंगामा

यात्रियों को बताया ऑपरेशनल कारणों से निरस्त की फ्लाईट

इंदौर। हज यात्रा का दबाव अब रूटिन हवाई यात्रा पर भी पड़ रहा है। एअर इंडिया ने मंगलवार सुबह और शाम को इंदौर से मुंबई और दिल्ली जाने वाली उड़ानें रद्द कर हज यात्रियों के लिए लगा दी। इससे इंदौर से मुंबई और दिल्ली जाने वाले यात्रियों ने हंगामा कर दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट सुबह 9.05 बजे मुंबई से इंदौर आकर 9.40 बजे दिल्ली जाती है। वापसी में यह फ्लाइट शाम 4.05 बजे दिल्ली से इंदौर आकर 4.35 बजे मुंबई जाती है। सोमवार रात को कंपनी ने इन सभी चारों उड़ानों को निरस्त करने की घोषणा कर दी। रद् करने का कारण ऑपरेशनल बताया। सच्चाई यह है कि इस समय चल रही हज यात्रा में एयर इंडिया के भी कई विमान किराए पर लिए गए हैं। इस कारण एअर इंडिया में विमानों की कमी हो गई। कल जो उड़ानें निरस्त की गईं वो इसी कमी का परिणाम थीं।

यात्रियों को मैसेज कर दिया था

मामले में कंपनी का कहना है कि उड़ान रद्द करने की सूचना यात्रियों को मैसेज से दे दी थी। जिन यात्रियों तक सूचना नहीं पहुंच पाई वे सुबह से दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचना शुरू हो गए थे। यहाँ फ्लाइट निरस्त होने की जानकारी मिली तो यात्री हैरान रह गए। यात्रियों ने हंगाम करते हुए कंपनी से दूसरी उड़ान की व्यवस्था करने की मांग की तो कंपनी ने इनकार कर दिया। कंपनी ने यात्रियों को पैसा वापसी या कल की उड़ानों में बुकिंग का विकल्प दिया।

कुछ यात्रियों को इंडिगो की उड़ान में एडजस्ट किया

बताया जा रहा है कि हंगामे और यात्रियों के दबाव के बीच कंपनी ने कुछ यात्रियों को इंडिगो की दिल्ली और मुंबई जाने वाली उड़ानों में एडजस्ट किया है। इनमें से ज्यादातर वे यात्री थे, जिनकी आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट थी। यह उड़ान छूट जाने पर आगे की फ्लाइट भी छूट सकती थी।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button