खेलमध्यप्रदेश

मप्र के सर्वोच्च खेल पुरस्कारों का वितरण कल: सीएम शिवराज प्रतिभावान खिलाडियों को करेंगे सम्मानित

भोपाल। मध्यप्रदेश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार कल सितम्बर को दिए जायेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को प्रदेश के दो वर्ष 2021-22 के उत्कृष्ठ खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान देने वाले व्यक्तियों की एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र, प्रभाष जोशी और लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित करेंगे। इसी समारोह में मुख्यमंत्री खेलों एमपी यूथ गेम्स के लोगों और मेसकॉट को भी लांच करेंगे। साथ ही वे खेलों इंडिया स्मॉल सेंटर्स का वर्चुअल लोकार्पण भी करेंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री याशोधरा राजे सिंधिया की उपस्थिति में टी.टी. नगर स्टेडियम में दोपहर 2.30 बजे खेल अंलकरण समारोह का आयोजन होगा।

मध्यप्रदेश,, सर्वोच्च खेल पुरस्कार, शिवराज सिंह चौहान, एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र, प्रभाष जोशी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवाड
भोपाल। मध्यप्रदेश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार कल सितम्बर को दिए जायेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को प्रदेश के दो वर्ष 2021-22 के उत्कृष्ठ खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान देने वाले व्यक्तियों की एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र, प्रभाष जोशी और लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित करेंगे। इसी समारोह में मुख्यमंत्री श्री चौहान खेलों एमपी यूथ गेम्स के लोगों और मेसकॉट को भी लांच करेंगे। साथ ही वे खेलों इंडिया स्मॉल सेंटर्स का वर्चुअल लोकार्पण भी करेंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री याशोधरा राजे सिंधिया की उपस्थिति में टी.टी. नगर स्टेडियम में दोपहर 2.30 बजे खेल अंलकरण समारोह का आयोजन होगा।

वर्ष 2021 के पुरस्कार
एकलव्य पुरस्कार- अंशिका कनौजिया साफ्टेनिस भोपाल, शिखा चौहान क्याकिंग-कैनोइंग इंदौर, पूजा कुश्ती देवास, श्रुति सरवैया वूशु अशोकनगर, अर्जुन ठाकुर शूटिंग होशंगाबाद, कन्या नैय्यर तैराकी इंदौर, इकराम अली खान एथलेटिक्स विदिशा, गोपाल ठाकुर रोइंग देवास, सिद्धी छतवानी शूटिंगबॉल भोपाल।

विक्रम पुरस्कार – आध्या तिवारी सॉफ्टटेनिस नर्मदापुरम, एनी जैन तैराकी इंदौर, आरती नाथ क्याकिंग-केनोइंग धार, मनीषा कीर शूटिंग भोपाल, सुदिप्ती हजेला घुड़सवारी इंदौर, श्रेयांशी परदेशी बैडमिंटन इंदौर, नैन्सी जैन खो-खो जबलपुर, कंचन ज्योति दीक्षित कबड्डी इंदौर, राबिनी चौहान सॉफ्टबाल देवास, पूनम शर्मा जूडो भोपाल, रोहित बाजपेई योगा इंदौर, भगवना सिंह कुशवाह साहसिक खेल भोपाल, रत्नेश पाण्डे साहसिक खेल सतना।

विश्वामित्र पुरस्कार – श्री पारितोष शर्मा कराते ग्वालियर, श्री विनय प्रजापति कुश्ती भोपाल, मोहन लाल बम्बोरिया मल्लखम्ब उज्जैन।

स्व. श्री प्रभाष जोशी पुरस्कार – मुजाहिद बैग मल्लखम्ब उज्जैन।

लाइफटाइम एचीवमेन्ट पुरस्कार- श्री बलबीर सिंह कुशवाह टेबल-टेनिस, क्याकिंग-केनोइंग, कैनो-स्लालम एवं ड्रेगनबोट।

वर्ष 2022
एकलव्य पुरस्कार – आस्था दांगी क्याकिंग-केनोइंग भोपाल, अमन सिंह बिष्ट बॉक्सिंग भोपाल, प्रज्ञा सिंह फेंसिंग भोपाल, रितिका दांगी सेलिंग राजगढ़, अभिषेक परिहार सॉफ्ट टेनिस देवास, दीपेश लश्करी जिम्नास्टिक उज्जैन, पलक शर्मा तैराकी इंदौर, आशी चौकसे शूटिंग भोपाल, खुशबू हॉकी ग्वालियर, सौम्या तिवारी क्रिकेट भोपाल, इन्द्रजीत नागर मल्लखम्ब उज्जैन।

विक्रम पुरस्कार – आदित्य दुबे सॉफ्ट टेनिस देवास, नीतू वर्मा क्याकिंग-केनोइंग सीहोर, भूरक्षा दुबे वूशु अशोकनगर, प्रगति दुबे शूटिंग रायसेन, राजू सिंह घुड़सवारी भोपाल, सुबोध चौरसिया सॉफ्टबाल इंदौर, आवेश खान क्रिकेट इंदौर, नीरज राणा हॉकी ग्वालियर, धनंजय दुबे टेनिस दिव्यांग ग्वालियर, राजवीर सिंह पंवार मल्लखम्ब उज्जैन।

विश्वामित्र पुरस्कार -श्रीमती रश्मि मालवीय बैडमिंटन भोपाल।

लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार- श्री अनिल धूपर टेनिस इंदौर।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button