ताज़ा ख़बरविदेश

भारत ने रचा इतिहास,इसरो ने सफलतापूर्वक की चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग

भारत का तीसरा मून मिशन 'चंद्रयान-3' (Chandrayaan-3) शुक्रवार को लॉन्च हो गया। इसे दोपहर 2:35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा गया।

बेंगलुरु : इसरो ने आज चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। इसे चांद तक पहुंचने में एक महीने से ज्यादा का समय लगेगा। चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण करने पर इसरो को देशभर से बधाई मिल रही है। बताया जा रहा है कि चांद की सतह पर इसकी सफलतापूर्वक लैंडिंग 23 या 24 अगस्त को हो सकती है। गौरतलब है कि इससे पहले 22 जुलाई को चंद्रयान-2 को लॉन्च किया था, लेकिन 6-7 सितंबर को विक्रम लैंडर की क्रैश लैंडिंग हो गई थी।

42 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास करेगा लैंड

भारत का तीसरा मून मिशन ‘चंद्रयान-3’ (Chandrayaan-3) शुक्रवार को लॉन्च हो गया। इसे दोपहर 2:35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा गया। 615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ ये मिशन करीब 42 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा। ‘चंद्रयान-3’ को भेजने के लिए LVM-3 लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया। इसे पहले GSLV MK-III के नाम से जाना जाता था। इसी रॉकेट से स्पेस एजेंसी इसरो ने चंद्रयान-2 को लॉन्च किया था।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button