मध्यप्रदेश

मप्र की सरकारी की योजनाओं का बूथ से करें प्रचार, होंगे दो लाभ: श्योपुर में बोले जामवाल

श्योपुर पहुंचे जामवाल ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए उनसे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए की जा रही तैयारी का जायजा लिया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री जामवाल ने सबसे अधिक जोर बूथ को मजबूत करने पर दिया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए शक्ति केन्द्र एवं बूथों पर बैठक आयोजित कर पार्टी को बूथ इकाईयों तक मजबूत करें।

भोपाल। हमारा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत हमने बूथ स्तर को केन्द्र बिन्दू बना लिया हैं। अब पार्टी की हर रणनीति ऊपर से नहीं नीचे से यानी बूथ स्तर से शुरू होगी। नेताओं का कद बढ़ाने का काम भी बूथ स्तर पर उनकी कार्यप्रणाली को किया जाना है। जब हमने अपना बूथ सबसे मजबूत कर लिया हैं तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा केन्द्र में और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश में जनकल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी बूथस्तर से करें। इससे एक तो अधिक से अधिक हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिलेगा, दूसरा हमारी सरकार द्वारा चलाई गई इन योजनाओं का लाभ पार्टी को भी मिलेगा। यह बात मप्र एवं छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने श्योपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

श्योपुर पहुंचे जामवाल ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए उनसे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए की जा रही तैयारी का जायजा लिया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री जामवाल ने सबसे अधिक जोर बूथ को मजबूत करने पर दिया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए शक्ति केन्द्र एवं बूथों पर बैठक आयोजित कर पार्टी को बूथ इकाईयों तक मजबूत करें। उन्होंने कहा कि देश में पीएम आवास जैसी असंभव माने जाने वाली योजना भारत सरकार द्वारा संचालित की जा रही है, जिसका लाभ हर वर्ग को बिना भेदभाव के मिल रहा हैं।

जनजन तक पहुंचाएं योजनाओं की जनकारी
जामवाल ने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना जैसी योजना शुरू की है। इस योजना में प्रदेश की एक करोड़ बहनों को जोड़कर उन्हें 12 हजार रूपए साल दिए जाएंगे। यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने में संभव है। ऐसी ही कई योजनाएं हैं जो सिर्फ भाजपा सरकार की वजह से ही संभव हो पाई है। ऐसी योजनाओं का लाभ भी भाजपा को मिलना चाहिए। इसके लिए कार्यकर्ता जनजन तक यह बात बूथ और शक्ति केन्द्रों के माध्यम से पहुंचाए।

यह रहे मौजूद
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जाट, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृजराज सिंह चौहान, जिला संगठन प्रभारी राधेश्याम पारीख, संभागीय प्रवास प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक सिंह भदौरिया, पूर्व विधायक दुगार्लाल विजय, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महावीर सिंह सिसोदिया, कैलाशनारायण गुप्ता, डॉ. गोपाल आचार्य, रामलखन नापाखेड़ली, पूर्व नपाध्यक्ष दौलतराम गुप्ता, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गर्ग आदि मौजूद रहे।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button