अन्य खबरें

पत्नी ने चाय बनाने से किया मना तो पति का खौला खून, फिर क्या हुआ पढ़ें खबर

पप्पूनाथ ने बताया, उसने पत्नी शोभा से चाय बनाने के लिए कहा था। लेकिन पत्नी ने चाय नहीं बनाई। इसी बात को लेकर उसका और पत्नी का झगड़ा हो गया था।

उज्जैन। उज्जैन से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर पत्नी द्वारा पति के लिए चाय बनाने से मना करने पर गुस्साए पति ने उसकी हत्या कर दी है। पति ने रोटी बनाने वाला चकला पत्नी के सिर पर पटककर हत्या की है। हैरान करने देने वाला यह घटना उज्जैन के घट्टिया साइदास गांव की है। हत्या के बाद वह पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचा और डॉक्टरों से पत्नी को करंट लगने की बात कही। डॉक्टर द्वारा महिला की जांच करने पर पति की पोल खुल गई।

इसके बाद डॉक्टर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने जांच में पाया कि पत्नी की हत्या हुई है। सख्ती से पति से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पति के कहने पर पत्नी ने चाय नहीं बनाई थी। इस बसी बात को लेकर दोनों झगड़ा शुरू हो गया और पति ने किचन में रखा चकला उठाकर पत्नी के सिर पर दे मारा। जिससे पत्नी की मोत हो गई। बताया यह भी जा रहा है कि पति उसी समय खेत से काम करके लौटा था। पति आरोपी का नाम पप्पलाल ढोली है, जबकि मृतक पत्नी का नाम शोभा बताया जा रहा है।

पत्नी को करंट लगने की बात कह कर था गुमराह
थाना प्रभारी बंदेवार ने बताया कि घट्टिया साइदास गांव में रहने वाला पप्पूनाथ अपनी पत्नी शोभा को बेसुध हालत में अस्पताल लेकर पहुंचा था। जहां डॉक्टर्स ने शोभा को मृत घोषित कर दिया था। पति पप्पूनाथ ने डॉक्टर्स को बताया था कि शोभा को करंट लगा है, लेकिन डॉक्टर्स को मामला संदिग्ध लगा और उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और पति पप्पूनाथ से पूछा तो उसने पहले तो पुलिस से भी पत्नी को करंट लगने की बात कहकर गुमराह करने की कोशिश की।

पुलिस की सख्ती के आगे टूट गया पप्पनाथ
पुलिस ने जब पति पप्पूनाथ से सख्ती से पूछताछ की तो वो टूट गया और अपना जुर्म कबूल लिया। पप्पूनाथ ने बताया, उसने पत्नी शोभा से चाय बनाने के लिए कहा था। लेकिन पत्नी ने चाय नहीं बनाई। इसी बात को लेकर उसका और पत्नी का झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान उसने किचिन में रखा चकला उठाकर पत्नी के सिर पर मार दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के डर से उसने हत्या को हादसा बताने की कोशिश की, लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाया। पुलिस ने आरोपी पप्पूनाथ को गिरफ्तार कर लिया है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button