22.1 C
Bhopal

58 लाख से ज्यादा की अवैध अफीम के साथ महिला गिरफ्तार

प्रमुख खबरे

नीमच पुलिस ने  58 लाख 50 हजार रुपये की 11.700 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ महिला आरोपी को किया गिरफ्तार

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में  थाना नीमच सिटी पुलिस ने एक महिला आरोपी को 11 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम, जिसकी अनुमानित कीमत 58 लाख 50 हजार रुपये है, के साथ गिरफ्तार किया है।

05 सितंबर को थाना नीमच सिटी पुलिस टीम ने अपराध विवेचना के दौरान आमरोड-दरक वेयर हाउस के सामने  गिरदौड़ा क्षेत्र में संदेह के आधार पर एक महिला को पकड़ा। महिला के पास रखे सामान की तलाशी लेने पर उसमें कुल 11 किलो 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम प्राप्त हुआ। जिसे विधिवत  जब्त किया।

प्रकरण में थाना नीमच सिटी पर धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में अवैध अफीम उपलब्ध कराने वाले को एनडीपीएस एक्ट के तहत सहआरोपी बनाया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे