31.6 C
Bhopal

भोपाल में राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले

प्रमुख खबरे

भोपाल में एक एडीएम, तीन एसडीएम और सात तहसीलदार-प्रभारी तहसीलदारों के तबादले के बाद प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े फेरबदल होंगे।

सोमवार देर रात जारी राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की तबादला सूची में एडीएम अंकुर मेश्राम को स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड में महाप्रबंधक बनाया गया है।

बैरागढ़ एसडीएम रविशंकर राय को एडीएम जबलपुर, एमपी नगर एसडीएम एलके खरे को उप सचिव उच्च शिक्षा विभाग, अपर कलेक्टर इकबाल मोहम्मद को एडीएम निवाड़ी और अपर कलेक्टर विनीत तिवारी को आयुष्मान भारत में कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

गोविंदपुरा एसडीएम भुवन गुप्ता को भोपाल नगर निगम में उपायुक्त पदस्थ किया गया है। वहीं संभाग आयुक्त कार्यालय की उपायुक्त किरण गुप्ता का तबादला हुआ है और उनकी जगह भारती देवी मिश्रा की पदस्थापना की गई है।

लंबे अर्से बाद जेल अधीक्षकों के तबादले किए गए हैं। सागर से मानवेंद्र सिंह परिहार को भोपाल सेंट्रल जेल और ग्वालियर से विदित सरवैया को शिवपुरी जेल भेजा है।

इसी तरह से भोपाल सेंट्रल जेल में पदस्थ राकेश भांगरे को ग्वालियर सेंट्रल जेल में पदस्थ किया गया है। जेल मुख्यालय से दिनेश नरगावे को इंदौर सेंट्रल जेल भेजा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे