34.1 C
Bhopal

रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी की पत्नी की घर में हत्या, मुंह में नोट ठूंसकर मारा

प्रमुख खबरे

रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी विनय रंजन राय की पत्नी की हैदराबाद स्थित उनके घर में हत्या कर दी गई है। उनकी घरेलू सहायिका की मदद से एक नेपाली गिरोह ने इस लूट और हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस के अनुसार 62 वर्षीय तनूजा का शव पाश जुबली हिल्स स्थित प्रशासन नगर कालोनी के उनके तीन मंजिला आवास की पहली मंजिल पर मिला। पीडि़त महिला के मुंह में नोटों का बंडल ठूंसकर गला घोंटकर उन्हें मारा गया है।

नेपाली घरेलू सहायिका पर शक

पुलिस को हत्या में परिवार के हाल ही में नियुक्त घरेलू सहायिका और उसके सहयोगियों की संलिप्तता का संदेह है। नेपाल की घरेलू सहायिका कल्पना ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर तनूजा का गला घोंटकर मार डाला और घर से कीमती सामान और नकद लेकर फरार हो गई।

पुलिस का मानना है कि हत्या लगभग 2 बजे रात को हुई। घरेलू सहायिका और उसके दो सहयोगियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो भी नेपाल भेजी जा रही हैं। आंध्र प्रदेश में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद से रिटायर हुए राय घटना के समय शहर से बाहर थे और तनूजा घर के अपने हिस्से में अकेली थीं, जबकि उनके बच्चे ऊपरी मंजिलों पर थे।

माना जा रहा है कि घरेलू सहायिका ने अपने दो सहयोगियों को घर में प्रवेश करने में मदद की। उन्होंने पीडि़ता के हाथ बांध दिए और उसके मुंह में नोटों का एक बंडल भरकर उसे गला घोंटकर मार डाला। हैदराबाद पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने मीडिया को बताया कि पीडि़ता की मृत्यु दम घुटने से हुई।

आईपीएस-आईएएस अफसरों के मोहल्ले में दहशत

एक फोरेंसिक टीम ने अपराध स्थल से सुबूत इकट्ठा किए। जूबली हिल्स पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस महानिदेशक सी.वी. आनंद और अन्य वरिष्ठ अफसरों ने घटनास्थल का दौरा किया।

सज्जनार ने कहा कि पुलिस सुबूतों पर काम कर रही है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि इस हत्या में एक नेपाली गिरोह लालच के कारण शामिल था। इस अपराध ने प्रशासन नगर में हलचल मचा दी, जहां कई आइपीएस और आइएएस अधिकारियों के घर हैं।

नेपाली घरेलू सहायिका से सतर्क रहने की अपील

पुलिस आयुक्त ने नागरिकों से अपील की कि वे किसी नेपाली को घरेलू सहायिका के रूप में नियुक्त करते समय सतर्क रहें। जो पहले से ही नेपाली को नियुक्त कर चुके हैं, उन्हें सभी सावधानियां बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नेपाली गिरोहों को मुंबई, पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरों में समान अपराधों में शामिल पाया गया है।

खैराताबाद के विधायक दानम नागेंद्र ने भी पूर्व आइपीएस अधिकारी के घर का दौरा किया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार करेगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे