32 C
Bhopal

एनटीए की लापरवाही पर बोले राहुल, बच्चों के भविष्य से जुआ खेलना बंद करें

प्रमुख खबरे

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी की पुनर्परीक्षा से एक दिन पहले शनिवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) बच्चों एवं उनके माता-पिता की धैर्य की परीक्षा ले रही है। राहुल ने यह भी कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ जुआ खेलना बंद होना चाहिए।

राहुल ने कहा- परीक्षा केंद्र अबू धाबी कैसे मिला

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि नागपुर का एक छात्र पिछले एक महीने से नीट पुनर्परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उन्होंने कहा कि परीक्षा से 1 दिन पहले जब छात्र ने अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड किया तो उसका परीक्षा केंद्र अबू धाबी (UAE) आवंटित मिला। उन्होंने कहा, “न पासपोर्ट, न परिवार के पास विदेश भेजने के पैसे, न अब कोई वक्त बचा है। वह रातभर रोता रहा और परीक्षा देने से ही मना कर रहा है, क्या इस तनाव की कल्पना भी की जा सकती है।” उन्होंने सवाल किया कि आखिर ऐसा हुआ भी कैसे?

देश के बच्चों का धीरज “टेस्ट” कर रही NTA

राहुल गांधी ने कहा, “कल किसी भी छात्र को सेंटर तक न पहुंच पाने की शिकायत नहीं होनी चाहिए। एनटीए असल में देश के बच्चों और उनके माता-पिता का सिर्फ़ धीरज “टेस्ट” कर रही है।” उनका कहना है कि जो व्यस्था एक बच्चे को अपने ही शहर में एक सेंटर नहीं दे सकती, उल्टा विदेश भेज सकती है, उसे परीक्षा करवाने का कोई हक नहीं।

छात्र सम्मेलन में क्या बोले राहुल

कांग्रेस नेता ने अपने हालिया छात्र सम्मेलन का हवाला देते हुए कहा, “कोटा में मैंने यही कहा था, यह अब शिक्षा व्यवस्था नहीं रही। यह एक पूरी पीढ़ी के पैसे, समय और मानसिक शांति की वसूली है।”

बच्चों के भविष्य के साथ जुआ खेलना बंद कीजिए

उन्होंने इस बात पर जोर दिया, “हमारे बच्चों के भविष्य के साथ जुआ खेलना बंद कीजिए। वो एक संवेदनशील, ज़िम्मेदार और जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा के अधिकारी हैं और हम ये उन्हें दिलवा कर रहेंगे।” राहुल गांधी ने जिस छात्र का जिक्र किया , उसको लेकर एनटीए का कहना है कि शिकायत का निवारण किया जा रहा है और आवश्यक सत्यापन के बाद परीक्षार्थी को अगले कुछ घंटों में नागपुर में एक परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे