36.6 C
Bhopal

मप्र भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में तीसरा उम्मीदवार उतारा

प्रमुख खबरे

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव होना है. भाजपा ने दो सीटों के लिए पहले ही तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल के नाम की घोषणा कर दी थी.

इन दोनों ने नामांकन भी कर दिया है. अब तीसरे सीट के लिए बीजेपी ने महेश केवट को भी उतार दिया है. अब यहां राज्यसभा की तीसरी सीट पर BJP के महेश केवट और कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन के बीच मुकाबला होगा.

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए होने वाला चुनाव अब दिलचस्प हो गया है. भारतीय जनता पार्टी ने यहां अपना तीसरा उम्मीदवार भी उतार दिया है. ऐसे में अब राज्यसभा के लिए 18 जून को मतदान होगा. एमपी से राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए BJP के महेश केवट और कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन के बीच मुक़ाबला होगा.

दरअसल अब मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के चार उम्मीदवार मैदान में हो गए हैं. अब यहां क्रॉस वोटिंग भी हो सकती है. राज्य में राज्यसभा सीट से तीसरे सीट से किसकी जीत होगी, यह देखना दिलचस्प होगा.

कौन हैं महेश केवट

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तीसरे उम्मीदवार के रूप में महेश केवट को उतारा है. महेश केवट मध्य प्रदेश में मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष हैं.  महेश केवट को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने मछुआरा वर्ग को संदेश दिया है. महेश केवट 1984 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े है.  वो ओरछा शाखा में मुख्य शिक्षक रह चुके हैं. छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के ब्लॉक संयोजक के रूप में कार्य किया.

महेश केवट 1995 से भाजपा की सक्रिय राजनीति में हैं और विभिन्न संगठनात्मक पदों पर काम कर चुके हैं. 2000 में पार्षद निर्वाचित हुए तथा नगर परिषद ओरछा के उपाध्यक्ष भी रहे. भाजपा के जिला मंत्री, जिला उपाध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. इसके अलावा हरियाणा विधानसभा चुनाव, शहडोल लोकसभा उपचुनाव, चित्रकूट, मुंगावली और पृथ्वीपुर उपचुनावों में संगठन की ओर से अहम जिम्मेदारियां संभालीं.

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे