28.9 C
Bhopal

वेनेजुएला में दो बड़े भूकंपों से भारी तबाही, 164 की मौत 971 से ज्यादा घायल

प्रमुख खबरे

वेनेजुएला में एक के बाद एक आए दो शक्तिशाली भूकंपों से भारी तबाही हुई। राजधानी काराकास में कई इमारतें ढह गईं, एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने आपातकाल की घोषणा की है। राहत और बचाव कार्य जारी है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक हजारों लोगों के मारे जाने की आशंका है। राष्ट्रपति ने कहा है कि 32 मौतों की पुष्टि हुई है।

वेनेजुएला में बुधवार शाम आए दो भीषण भूकंपों ने भयंकर तबाही मचाई है, जिसमें अब तक कम से कम 164 लोगों की मौत हो गई है और 971 से अधिक लोग घायल हुए हैं। देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने गुरुवार को इस भारी नुकसान की पुष्टि की। रिक्टर स्केल पर इन भूकंपों की तीव्रता 7.2 और 7.5 मापी गई है। शुरुआत में केवल 32 मौतों की खबर आई थी, लेकिन मलबे को हटाने के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ गया।

यह वेनेजुएला में पिछले 100 साल से भी अधिक समय में आया सबसे विनाशकारी भूकंप है। इसके झटके इतने तेज थे कि वेनेजुएला की राजधानी काराकास से करीब 1,700 किलोमीटर दूर ब्राजील के अमेजन क्षेत्र तक की इमारतें हिल गईं और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल प्रभावित इलाकों में मलबे के नीचे दबे लोगों को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

हम आपके साथ हैं: उर्सुला वॉन डेर लेयन

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप से मची तबाही पर यूरोपीय संघ (EU) की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने सोशल मीडिया पर प्रभावित लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं और एकजुटता प्रकट की है। उन्होंने वेनेजुएला के नागरिकों को सांत्वना देते हुए लिखा, कल रात आए विनाशकारी भूकंप के बाद हम सभी वेनेजुएलावासियों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं। मैं विशेष रूप से पीड़ितों और उनके परिवारों के बारे में सोच रही हूं। संकट की इस घड़ी में हम आपके साथ हैं।

राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने दुनिया भर से मिल रही मदद के लिए जताया आभार

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देश में आए दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मिल रही मदद और सहयोग के लिए वैश्विक नेताओं का धन्यवाद किया है। उन्होंने संकट की इस घड़ी में मानवीय सहायता और बचाव दल भेजने के फैसलों की सराहना की।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने वेनेजुएला में आए भूकंप पर जताया दुख

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा करते हुए प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। मैक्रों ने लिखा, देश में आए भूकंप के बाद वेनेजुएला के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं और समर्थन। मैं पीड़ितों, उनके प्रियजनों और राहत कार्यों में लगे सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त करता हूं।

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने ट्रंप प्रशासन का जताया आभार

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन के प्रति आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स लिखा ‘हम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन के आभारी हैं, जो वेनेजुएला के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहे हैं और इस त्रासदी के समय वेनेजुएला के लोगों को समर्थन और एकजुटता प्रदान कर रहे हैं, जिसने हमें शोक में डुबो दिया है।

ब्राजील ने वेनेजुएला में भूकंप से मची तबाही पर जताया दुख

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने वेनेजुएला में भूकंप से मची तबाही पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा ‘वेनेजुएला में भूकंप से हुई तबाही पर मुझे गहरा दुख है। मैंने विदेश मंत्रालय को निर्देश दिया है कि वह काराकास स्थित ब्राजीली दूतावास के साथ मिलकर स्थिति का आकलन करे और हर संभव सहायता के उपाय तलाशे। दुख की इस घड़ी में ब्राजील, कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज की सरकार और वहां के साहसी लोगों के साथ खड़ा है। हम प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण में पूरा सहयोग देने का संकल्प दोहराते हैं।’

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे