35.4 C
Bhopal

भोपाल में युवा कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ निकाली साइकिल यात्रा

प्रमुख खबरे

भोपाल में युवा कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में साइकिल यात्रा निकाली।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों और त्याग वाली सरकारी अपीलों के खिलाफ नारेबाजी की।

बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में सोमवार शाम युवा कांग्रेस ने भोपाल में साइकिल यात्रा निकाली।

शहर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित खत्री के नेतृत्व में निकले इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रभात पेट्रोल पंप चौराहे से शुरू हुई साइकिल यात्रा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला मुख्य रूप से शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के त्याग और संयम वाले बयानों को जनता पर बोझ डालने वाला बताया।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित खत्री ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आम जनता पहले से महंगाई की मार झेल रही है, लेकिन सरकार राहत देने के बजाय लोगों को पेट्रोल बचाने और खर्च कम करने की सलाह दे रही है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने फिजूलखर्ची बंद नहीं की और महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया तो युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी। खत्री ने कहा कि जनता अब खोखले उपदेशों के बहकावे में आने वाली नहीं है और युवाओं में सरकार की नीतियों को लेकर भारी नाराजगी है।

साइकिल यात्रा में युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें तारिक अली, विजेंद्र शुक्ला, अहमद खान, रविशंकर मिश्रा, मो. अमीर, प्रियंक सकवार, ओम साहू, नीरज यादव, फैजान खान, राहुल सेन, दिनेश माली, अमजद लाला और अलमास अली सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे