31 C
Bhopal

टिकट न मिलने की खबरों पर अन्नामलाई का जवाब, मैं खुद चुनाव नहीं लड़ना चाहता

प्रमुख खबरे

तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शनिवार को चेन्नई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए केरलम में चल रहे अपने चुनावी अभियान के बीच लौट आए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे इस बार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में किसी भी सीट से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

अन्नामलाई ने कहा कि 23 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा हाई कमान को भेजी गई संभावित उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम नहीं था। उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद पार्टी को लिखित में सूचित कर दिया था कि इस बार वे चुनाव नहीं लड़ेंगे।

उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर वे चाहते तो तमिलनाडु की किसी भी सीट से चुनाव लड़ सकते थे, लेकिन अब उनका पूरा ध्यान भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करने पर है।

भाजपा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

कन्नूर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए अन्नामलाई ने कहा कि मैं न तो दौड़ में और न ही उम्मीदवारों की सूची में हूं। इस चुनाव में मेरी भूमिका पूरे तमिलनाडु में भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों के लिए प्रचार करना है।

पार्टी ने मुझे 7 अप्रैल तक पुडुचेरी और केरलम में तथा उसके बाद 23 अप्रैल तक तमिलनाडु में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।

कोर कमेटी की बैठक में शामिल

भाजपा ने अन्नामलाई को आज राज्य कोर कमेटी की बंद कमरे में होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली बैठक में आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

अन्नामलाई ने बताया कि उन्होंने एक हफ्ता पहले केंद्रीय मंत्री और भाजपा के तामिलनाडु प्रभारी पीयूष गोयल, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव बी.एल. संतोष और पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन को भी अपने फैसले की जानकारी दे दी थी। उन्होंने भाजपा नेतृत्व का आभार जताया कि उन्होंने उनके फैसले का सम्मान किया और उन्हें प्रचार का अवसर दिया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे