24.1 C
Bhopal

ईओडब्लयू का छापा:मप्र में क्लर्क के पास मिली 2 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति

प्रमुख खबरे

मध्यप्रदेश के मंडला में 20 साल पहले अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले फॉरेस्ट विभाग के क्लर्क श्वेतांक चौरसिया के घर बुधवार सुबह जबलपुर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने छापा मारा। कार्रवाई में अब तक करीब 2.48 करोड़ रुपए की अनुपातहीन संपत्ति मिलने की जानकारी सामने आई है। EOW के अनुसार, चौरसिया की वैधानिक आय लगभग 55-60 लाख रुपए आंकी गई है, जबकि बरामद संपत्तियां उससे कई गुना अधिक हैं।

मकान, दुकान, नकदी और जेवर मिले

तलाशी में एक मकान, दुकान, नकद राशि, सोना-चांदी और वाहन मिले हैं। प्रारंभिक मूल्यांकन में मकान की कीमत लगभग 1.50 करोड़ रुपए और दुकान की कीमत करीब 51.50 लाख रुपए आंकी गई है। इसके अलावा 5 लाख रुपए नकद, 85 ग्राम सोने के आभूषण, 2.8 किलोग्राम चांदी के आभूषण, घरेलू सामान और इंटीरियर तथा वाहन भी बरामद किए हैं।

EOW ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिलने पर चौरसिया के खिलाफ गोपनीय जांच शुरू की थी। जांच में उनका व्यय ज्ञात आय से करीब 290 प्रतिशत अधिक पाया गया। अधिकारियों का कहना है कि तलाशी में मिली संपत्तियों के अंतिम मूल्यांकन के बाद यह अंतर और बढ़ सकता है।

14 सदस्यीय टीम ने की कार्रवाई

जबलपुर EOW की 14 सदस्यीय टीम सुबह मंडला के राज राजेश्वरी वार्ड स्थित चौरसिया के आवास पहुंची। कार्रवाई में दो डीएसपी, इंस्पेक्टर, हवलदार और अन्य अधिकारी शामिल रहे। स्थानीय प्रशासन की ओर से मेडिकल टीम, राजपत्रित गवाह और सुरक्षा बल भी मौजूद रहे। EOW ने मंडला न्यायालय से तलाशी वारंट लेकर यह कार्रवाई की।

बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

EOW को श्वेतांक चौरसिया और उनके परिजनों के नाम से 5 बैंक खाते संचालित होने की जानकारी मिली है। खातों में जमा राशि, एफडी और संभावित बैंक लॉकर की जांच की जा रही है। बैंक लॉकर अभी खोला जाना बाकी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे