अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.2 रिकॉर्ड की गई।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, इसका केंद्र अफगानिस्तान में जमीन से 215 किलोमीटर नीचे था। भारत समेत आठ देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
8 देशों में महसूस किए गए भूकंप के झटके
भूकंप का केंद्र जमीन के 215 किलोमीटर नीचे था, इसी वजह से अफगानिस्तान के अलावा आस-पास के देशों में भी झटके महसूस किए गए।
अफगानिस्तान के अलावा भारत, पाकिस्तान, चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तुर्कमेनिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भारत में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके
भारतीय समयानुसार करीब 7 बजकर 4 मिनट भूकंप के झटकों से धरती हिली। लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकलकर आए। जम्मू कश्मीर से लेकर दिल्ली तक भूंकप के झटके महसूस किए गए।



