28.1 C
Bhopal

केरल में कांग्रेस की वापसी तय, सवाल फिर भी UDF से कौन बनेगा मुख्यमंत्री

प्रमुख खबरे

केरलम विधानसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। करीब एक दशक बाद सत्ता में लौटने की कगार पर खड़े UDF के सामने अब सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर है। हालांकि, कांग्रेस ने अभी तक किसी एक नाम का ऐलान नहीं किया है और फैसला हाईकमान पर छोड़ दिया गया है।

कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने साफ कहा है कि चुने गए विधायक तिरुवनंतपुरम में बैठक करेंगे, सहयोगी दलों से चर्चा होगी और अंतिम निर्णय कांग्रेस नेतृत्व ही करेगा।

वी.डी. सतीशन सबसे आगे?

विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन को मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। उन्होंने परवूर सीट से जीत दर्ज की है। सतीशन ने जीत के बाद कहा कि उन्होंने विपक्ष के नेता के तौर पर UDF को सत्ता में वापस लाने का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा किया।

रमेश चेन्निथला की मजबूत दावेदारी

वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला भी इस रेस में पीछे नहीं हैं। उन्होंने हरिपाड सीट से बड़ी जीत हासिल की है। चेन्निथला पहले भी विपक्ष के नेता रह चुके हैं और राज्य की राजनीति में उनका लंबा अनुभव उन्हें मजबूत दावेदार बनाता है।

शशि थरूर का नाम भी चर्चा में

तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर का नाम भी पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता। हालांकि हाल के समय में BJP के प्रति उनके नरम रुख को लेकर पार्टी के भीतर सवाल उठे हैं। मुख्यमंत्री चेहरे पर पूछे जाने पर थरूर ने कहा कि इसका फैसला दिल्ली ही करेगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे