35.1 C
Bhopal
- Advertisement -spot_img

AUTHOR NAME

admin

5763 POSTS
0 COMMENTS

चुनावी माहौल समाप्त, एक्शन में कलेक्टर: सीएमएचओ सहित 8 अधिकारियों को थमाया कारण बताओ नोटिस

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले 8 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सीएम हेल्पलाइन की मई माह की रैंकिंग में स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक निर्माण विभाग, वित्त विभाग, खनिज विभाग, श्रम विभाग तथा योजना एवं सांख्यिकी विभाग की रैंकिंग डी श्रेणी में है।

अमरवाड़ा उपचुनाव: हर्रई दौरे पर पहुंचे पीसीसी चीफ ने भाजपा पर किया वार, कहा- करारा जवाब देने के लिए जनता है तैयार

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि कि षड्यंत्र पूर्वक कांग्रेस विधायक को बीजेपी में शामिल कर भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के परिवारजनों का उत्साह और अमरवाड़ा के मतदाताओं का विश्वास बता रहा है कि इस उपचुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देने के लिए तैयार है।

मीसाबंदियों के लिए सीएम मोहन का बड़ा ऐलान, आपातकाल की संघर्ष गाथा को पढ़ेंगे मप्र के विद्यार्थी

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम मोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री निवास मुख्यमंत्री का निवास नहीं, अपितु लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक भाग है और लोकतंत्र सेनानी लोकतांत्रिक व्यवस्था के सर्वाधिक सम्मानित व्यक्ति हैं।

नई जिम्मेदारी में पुरानी गलतियां कैसे छोड़ पाएंगे राहुल?

राहुल गांधी ने भले ही किसी समय सदन में मोदी के गले लगने के बाद आंख मारते हुए अपने अपरिपक्व व्यवहार का परिचय दिया था, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि वह इसी सदन में मोदी के गले किसी मुसीबत की तरह पड़ने जा रहे हैं। अब घटनाक्रम आंख चलाने नहीं, बल्कि पूरी ताकत के साथ आंख दिखाने वाले हो सकते हैं।

लोकसभा अध्यक्ष को लेकर जंग खत्म: ध्वनिमत से फिर स्पीकर चुने गए ओम बिरला, पीएम बोले-आपने नया इतिहास रचा, राहुल ने भी कही यह...

प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरी बार स्पीकर चुने जाने पर ओम बिरला को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि हम सबको विश्वास है कि आने वाले पांच साल आप हम सबका मार्गदर्शन करेंगे। हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि विनम्र और व्यवहार कुशल व्यक्ति सफल सदृश होता है। आपको तो मुस्कान भी मिली है। आपकी ये मीठी-मीठी मुस्कान हम सबको प्रसन्न करती आई है।

लोकसभा स्पीकर के लिए जंग: एनडीए और इंडिया दोनों की आज होगी अग्निपरीक्षा

543 सदस्यीय लोकसभा में वर्तमान में 542 सांसद हैं, क्योंकि केरल की वायनाड सीट राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली है। सदन में 293 सांसदों वाले एनडीए को स्पष्ट बहुमत प्राप्त है। वहीं विपक्षी इंडिया ब्लॉक के पास 233 सांसद हैं। वहीं अन्य दल जो न एनडीए का हिस्सा हैं और न इंडिया ब्लॉक के उनके 16 सांसद हैं। इनमें कुछ निर्दलीय भी शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग में अगले 6 महीने में होगी 30 हजार पदों पर भर्ती, डिप्टी सीएम शुक्ल ने की बड़ी घोषणा

राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मप्र में योग्यता की कमी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग को निरंतर सशक्त किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में संसाधनों की कमी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग में आगामी 6 महीने में 30 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी।

मोहन कैबिनेट का अहम फैसला: अब सीएम और मंत्रियों को खुद भरना पड़ेगा टैक्स, शहीद के माता-पिता को मिलेगी 50% सहायता राशि

कैलाश विजयवर्गीय ने बताया, सीएम ने बैठक में कहा कि मंत्रियों को मिलने वाले भत्ते पर लगने वाला इनकम टैक्स राज्य सरकार देती है। इसमें सुधार किया जाना चाहिए। इसके बाद सभी ने सीएम के प्रस्ताव पर सहमति दी और इससे संबंधित अधिनियम समाप्त कर मंत्रियों के भत्ते पर लगने वाला इनकम टैक्स सरकार से जमा कराने की व्यवस्था खत्म करने को कहा है।

मसखरों की मनोदशा और कांग्रेस की ‘राहु’ ल दशा

संविधान के विधि-विधान के विपरीत कांग्रेस के कारनामों का लंबा इतिहास है। राहुल की सोचने-समझने की वास्तविक क्षमता को देखते हुए कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि उन्हें इस बारे में लगभग कोई भी जानकारी न हो। और यदि वे इस सबसे परिचित हैं, तब भी यह बेशक कहा जा सकता है कि वे अपने परिवार के प्रिय पात्र सैम पित्रोदा की तरह ही ' जो हुआ, सो हुआ' वाली थ्योरी में ही यकीन कर रहे हों।

लोकसभा अध्यक्ष को लेकर पक्ष-विपक्ष में ठनी : NDA ने बिरला तो इंडी ने के सुरेश को उतरा मैदान में, देश के इतिहास ऐसा...

यह विवादित स्थिति डिप्टी स्पीकर को लेकर बनी है। विपक्ष ने शर्त ने रखी थी कि हम लोकसभा स्पीकर को लेकर एनडीए का समर्थन करेंगे, लेकिन हमें डिप्टी स्पीका का पद चाहिए। पक्ष और विपक्ष में इस बात पर सहमति नहीं बनने पर अब लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव की नौबत आ गई है। संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए ओम बिरला के पक्ष में एनडीए के नेताओं ने 10 सेट में नामांकन दाखिल किया।

Latest news

- Advertisement -spot_img