39.1 C
Bhopal
- Advertisement -spot_img

AUTHOR NAME

admin

5763 POSTS
0 COMMENTS

मप्र में कल से परिवहन क्षेत्र में होगा बड़ा बदलाव: सीएम ने जिले के जिम्मेदारों को दिए अहम निर्देश

सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन के अंतर्गत देश में अनेक कार्य किए जा रहे हैं। इस नाते परिवहन क्षेत्र में मध्यप्रदेश में कुछ बदलाव किए गए हैं। चेक पोस्ट संबंधी नई व्यवस्था शीघ्र लागू की जा रही है।

वीडी बोले- समाज को जाति में बांटकर कांग्रेस ने देश में घोला विष, खजुराहों में कहा- कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली ऐतिहासिक जीत

वीडी शर्मा ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में अपनी करारी हार को देखते हुए चुनाव अभियान शुरू होने से पहले ही मध्यप्रदेश सहित देशभर में कांग्रेस हमेशा से छल-कपट की राजनीति करती आई है। कांग्रेस और उसके नेताओं ने देश की जनता को जातियों में बांटकर समाज में विष घोलने का कार्य किया है।

पीएम मोदी की अपील: एक पेड़ मां के नाम पर लगाएं, सीएम मोहन बोले- हम मप्र में लगाएंगे 5 करोड़ पेड़

सीएम मोहन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान चलाया है। मध्यप्रदेश सरकार भी पर्यावरण के प्रति गंभीर है। ऐसा प्रयास है कि प्रदेश में 1 जुलाई से लेकर 15 जुलाई के बीच अलग-अलग जिलों में इस अभियान को चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुझे संतोष है कि कई जिले जैसे इंदौर, 51 लाख पौधे लगाने वाला है।

किसानी से BJP सांसद का ऐसा लगाव: VIP अवतार छोड़ अर्चना चौहान ने की खेत में की बोवनी, वीडियो वायरल

वीडियों में वह खेत में बीज छिड़कती दिख रही हैं। उनके साथ महिला मजदूर भी बुआई करते दिखाई दे रही है। खास बात यह है कि आधुनिक योग में जहां छोटे से छोटा किसान ट्रैक्टर की मदद से खेत जोत रहा है। महिला सांसद ने इसके लिए बैलों की मदद ली जिससे बैलों का अस्तित्व बना रहे।

अन्नदाताओं के लिए सीएम मोहन का बड़ा ऐलान, एमएसपी रेट पर सरकार खरीदेगी कोदो-कुटकी

सीएम ने कहा कि श्री अन्न हमारी सांस्कृतिक विरासत है। मोटे अनाज की उत्पादन में बालाघाट जिले की विशेष पहचान है। यहां कोदो का इतिहास 3 हजार वर्षो से भी पुराना है। उन्होने कहा कि मिलेट फसलों के उत्पादन एवं मूल्य संवर्धन के लिये सरकार लगातार कार्य कर रही है।

बालाघाट:दो हार्ड कोर नक्सलियों को ढेर करने वाले 28 जवान सम्मानित, सीएम ने कंधों पर लगाए स्टार और फीते

मंच पर सीएम यादव यादव ने 28 जवानों को शौर्य और पराक्रम प्रदर्शित करने के लिये उनके कंधों पर फीते और स्टार लगाकर क्रम-पूर्व पदोन्नति देकर सम्मानित किया। इसके बाद सीएम ने अलंकरण समारोह को संबोधित किया और हार्ड कोर नक्सलियों को मार गिराने वाले जवानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने बालाघाट को विशेष वरदान दिया है।

अमरवाड़ा की जनता के सामने नाथ बहाएंगे घड़ियाली आंसू, भाजपा नेत्री का करारा हमला

भाजपा सांसद कविता पाटीदार ने कहा कि लोकसभा का चुनाव हारने के बाद कांग्रेस नेता कमलनाथ छिंदवाड़ा की जनता के भी नहीं हुए। लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ छिंदवाड़ा छोड़कर चले गए।

विस का मानूसन सत्र एक जुलाई से: CM मोहन ने की तैयारियों की विभागवार समीक्षा, दिए यह सख्त निर्देश

समीक्षा बैठक के दौरान सीएम ने कहा कि विधानसभा एक ऐसा माध्यम है, जहां शासन के श्रेष्ठ कार्यों की जानकारी दिए जाने से आमजन तक भी महत्वपूर्ण सूचनाएं पहुंच जाती हैं। विधानसभा सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर समय-सीमा में भेजे जाएं। उत्तर के रूप में भेजी गई जानकारी भी संपूर्ण एवं प्रासंगिक होना चाहिए।

चीतो का दीदार करने पर्यटकों को अब तीन महीने करना होगा इंतजार, 30 जून से बंद हो जाएंगे कूनो के दरवाजे

चीतों के आने के चलते कूनों में पर्यटकों की संख्या में काफी बढी है। वर्तमान में कूनो पार्क प्रबंधन ने पर्यटकों के लिए कूनो नेशनल पार्क के तीनों दरवाजे खोल दिए गए है। चीतों का दीदार करने के लिए पर्यटक तीनों दरवाजों से ही कूनो नेशनल पार्क में प्रवेश कर रहे है। पिछले 8 महीने में तीन हजार 172 पर्यटक चीतों को देखने के लिए कूनो पार्क का भ्रमण कर चुके है, इनमें 28 पर्यटक विदेशी और 3 हजार 144 पर्यटक भारतीय पर्यटक शामिल है।

जेल से बाहर आए झारखंड के पूर्व सीएम, हाईकोर्ट से भूमि घोटाले में मिली राहत

हेमंत सोरेने को जमानत देते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया, वह दोषी नहीं हैं और जमानत पर रिहा किए जाने दौरान याचिकाकर्ता द्वारा कोई अपराध किए जाने की कोई आशंका नहीं है। हालांकि सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय के वकील एस वी राजू ने दलील दी कि अगर सोरेन को जमानत पर रिहा किया जाता है, तो वह इसी तरह का अपराध फिर करेंगे।

Latest news

- Advertisement -spot_img