भोपाल में 15 मई के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा विभागों की हाई लेवल समीक्षा बैठक की जाएगी. बता दें कि पहले यह बैठक 6 तारीख को प्रस्तावित थी.
इस समीक्षा में जनता से जुड़े 45 बड़े मुद्दों और नीतिगत फैसलों पर कार्ययोजना तैयार की जाएगी.
चुनिंदा विभागों के साथ होने वाली इस बैठक में समय सीमा तय की जाएगी और अगले एक वर्ष के लिए लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे. यह सामान्य समीक्षा नहीं बल्कि महत्वपूर्ण नीतिगत बदलावों और दूरगामी निर्णयों पर केंद्रित बैठक होगी. इसके लिए विभागवार शेड्यूल तैयार किया गया है.
मुख्यमंत्री द्वारा चुनिंदा विभागों के चिन्हित लगभग ४५ दूरगामी निर्णय, नीतियों में संशोधन और जनता से जुड़े हुए मुद्दों पर आयोजित बैठक के एजेंडे में इन विषयों पर मुख्यमंत्री तारीख़ के बाद विभागों के साथ कार्ययोजना एवं समय सीमा पर चर्चा करेंगे और आगामी एक वर्ष के लिए विभागों को लक्ष्य दिए जाएंगे ।
महत्वपूर्ण बात ये है कि यह एक सामान्य विभागीय समीक्षा न होकर सावधानी पूर्वक चयनित अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर कार्ययोजना बनाने और समय सीमा निर्धारित करने के लिए बैठक रखी जाएगी ।



