35.1 C
Bhopal

कैटरिंग गोदाम में लगी आग, रखे थे 22 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, बड़ा हादसा टला

प्रमुख खबरे

राजधानी भोपाल के करोंद इलाके में शुक्रवार शाम एक कैटरिंग गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। गोदाम में रखे 22 कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। गोदाम के पास ही पेट्रोल पंप भी था। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

भोपाल के करोंद इलाके में शुक्रवार शाम एक कैटरिंग गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी फैल गई, क्योंकि गोदाम के अंदर 22 कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हुए थे। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी सिलेंडरों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना शाम करीब 5 बजे निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित करोंद इलाके में हुई। हैप्पी इंडेन गोदाम के पास बने कैटरिंग गोदाम में लकड़ी, गद्दे और अन्य सामान रखा था। अचानक गोदाम से धुआं उठता दिखाई दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत अंदर जाकर आग बुझाने और सामान बाहर निकालने की कोशिश शुरू की।

हो सकता था बड़ा धमाका

गोदाम में खाली और भरे हुए कुल 22 गैस सिलेंडर रखे थे। नगर निगम में पदस्थ फायर फाइटर पंकज यादव ने स्थानीय लोगों की मदद से एक-एक कर सिलेंडरों को बाहर निकलवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अगर आग सिलेंडरों तक पहुंच जाती तो बड़ा विस्फोट हो सकता था। स्थिति इसलिए भी ज्यादा गंभीर थी क्योंकि जिस गोदाम में आग लगी, उससे करीब 100 मीटर दूरी पर पेट्रोल पंप भी मौजूद है। लोगों का कहना है कि सिलेंडर फटते तो आग आसपास के इलाके तक फैल सकती थी।

घटना की सूचना मिलते ही गांधी नगर और छोटा फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में गोदाम में रखे गद्दे और कुछ अन्य सामान जलकर खराब हो गए।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। गोदाम में रखे रूई वाले गद्दों ने तेजी से आग पकड़ ली थी, जिससे आग तेजी से फैलने लगी। हालांकि समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा नुकसान टल गया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे