35.1 C
Bhopal

रतलाम में राजधानी एक्सप्रेस के एक डब्बे में आग लगी, कोई जनहानि नहीं

प्रमुख खबरे

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में राजधानी एक्सप्रेस के एक डिब्बे में रविवार सुबह आग लग गई और इस घटना में फिलहाल किसी व्यक्ति के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि आलोट और लूनीरीछा स्टेशन के बीच तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के बी-1 डिब्बे में रविवार सुबह करीब सवा पांच बजे आग लगी।

उन्होंने बताया कि कोटा रेल मंडल के तहत आने वाले क्षेत्र में हुई घटना में फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

कुमार ने बताया कि जिस डिब्बे में आग लगी, उसे ट्रेन से अलग करके आग पर काबू पा लिया गया है।

उन्होंने बताया कि रतलाम के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) मौके पर पहुंच गए हैं और रतलाम से दुर्घटना राहत ट्रेन भी वहां पहुंच गई है।

कोटा मंडल के वरिष्ठ वाणिज्यिक प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि इस डिब्बे में 68 यात्री सवार थे।

उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों को ट्रेन से उतार दिया गया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे