24.1 C
Bhopal

पंजाब में सीजेपी के स्कूल ऑडिट पर सचिन पायलट बोले, बाकि राज्यों की तरह ही ऑडिट करें

प्रमुख खबरे

पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर विरोध के लिए सिलेक्टिव अप्रोच का आरोप लगाते हुए चुनौती दी है। सीजेपी के को-कन्वीनर सौरभ दास के पंजाब के स्कूल को बेहतर बताने वाले वीडियो के बाद सचिन पायलट ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सीजेपी को चैलेंज करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार वाले पंजाब में भी स्कूलों का ऑडिट उसी हिम्मत के साथ करें, जैसा वे दूसरी जगहों पर करते रहे हैं। कांग्रेस नेता के बयान के बाद आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया है।

सीजेपी नेता सौरभ दास गए थे तीन स्कूलों में

सीजेपी के को-कन्वीनर सौरव दास की टीम ने पंजाब के लुधियाना में तीन स्कूलों के ऑडिट किया था। सीजेपी की ऑडिट टीम ने एक सरकारी स्कूल ऑफ़ एमिनेंस’, एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल और एक प्राइमरी स्कूल का दौरा किया। गुरुवार को अपने निरीक्षण का वीडियो पोस्ट करते हुए सौरभ दास ने स्कूल ऑफ एमिनेंस की तारीफ की। उन्होंने बताया कि इस स्कूल में अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर, स्विमिंग पूल, बैडमिंटन कोर्ट, दिव्यांगों के लिए रैंप और एआई लैब जैसी सुविधाएं हैं। दो अन्य स्कूलों में उन्हें कमियां मिलीं, तो उस पर प्रतिक्रिया के तेवर नरम थे। सीजेपी की टीम ने राजस्थान और हिमाचल की तरह आक्रमक तरीके से पेश नहीं किया।

कमियां मिलने पर सीजेपी के तेवर रहा नरम

अपने दौरे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी की टीम ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से मुलाकात की। सौरभ दास ने बताया कि मंत्री बैंस ने उन्हें शिकायतों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। उनके वीडियो पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सौरभ दास का धन्यवाद किया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस ऑडिट की आलोचना की। लोगों ने भी आरोप लगाया कि सीजेपी पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार होने की वजह से दोहरा रवैया अपना रही है। 21 अगस्त को सीजेपी के को-कन्वीनर आशुतोष रांका ने राजस्थान के ऐसे स्कूल को चुना था, जो गोशाला में संचालित हो रहा था। यहां रांका और स्थानीय लोगों के बीच झगड़ा भी हुआ था।

पायलट का सवाल, पंजाब में दोस्ताना छूट क्यों?

शुक्रवार को सचिन पायलट ने सीजेपी पर अपने ही अंदाज में हमला बोला। उन्होंने एक्स पर लिखा कि पंजाब या कहीं भी स्कूलों की ऑडिट का कोई भी स्वागत करेगा। बस एक ही सुझाव है कि पंजाब की ऑडिट भी उसी नज़रिए, उन्हीं सवालों और उसी हिम्मत के साथ करें, जैसी आप दूसरी जगहों पर सरकारों की ऑडिट करते समय अपनाते हैं। पंजाब को कोई खास छूट नहीं मिलनी चाहिए। आप को भी कोई दोस्ताना छूट नहीं मिलनी चाहिए। इस ट्वीट पर मनीष

सीजेपी के बचाव में उतरे मनीष सिसौदिया

पायलट की बात का जवाब देते हुए, AAP नेताओं ने उनसे पंजाब के स्कूलों की तुलना कांग्रेस-शासित हिमाचल प्रदेश के स्कूलों से करने को कहा। आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम पंजाब ऐसे 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश से ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं? आइए, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों की एक साथ ऑडिट करते हैं। बोलिए! क्या आप यह चुनौती स्वीकार करते हैं? आप के मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने राजस्थान के स्कूल ऑडिट करने पर बचाव का आरोप लगाते हुए पूछा कि आप इस रिश्ते को क्या कहेंगे?

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे