31.6 C
Bhopal

मप्र विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड मानसून सत्र में पास होगा

प्रमुख खबरे

मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर लोगों से सुझाव मांगे गए थे। सुझाव के बाद यूसीसी का मसौदा तैयार हो जाएगा। इसे लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़े संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अगामी विधानसभा सत्र के दौरान यूसीसी विधेयक पारित होगा।

इसी सत्र में पारित होगा यूसीसी

उन्होंने कहा कि भगवान महाकाल ने चाहा तो MP विधानसभा के इसी सत्र में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित होगा। दूसरी ओर, उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा को लेकर सभी व्यवस्थाएं विशेष ध्यान दिया गया है। इसके अलावा विधानसभा सत्र में सरकार कई महत्वपूर्ण और समसामयिक विषय भी लेकर आ रही है। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से यूसीसी विधेयक इसी सत्र में पारित होगा।

नीट परीक्षा को लेकर सजग सरकार

दूसरी ओर, सीएम यादव ने कहा कि नीट परीक्षा को लेकर मध्यप्रदेश सरकार लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में है। परीक्षा के सुचारु एवं पारदर्शी आयोजन के लिए उन सभी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। साथ ही राज्य सरकार परीक्षार्थियों के आवागमन सहित आवश्यक सुविधाओं के लिए भी व्यापक प्रबंध कर रही है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

सरकार ने लोगों से मांगे हैं सुझाव

दरअसल, यूसीसी विधेयक विधानसभा में लाने से पहले सरकार ने आमलोगों से सुझाव मांगे थे। पोर्टल और मेल के लिए जरिए लोगों को सुझाव देने थे। उन सुझावों के आधार पर ही यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे