केंद्र सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का नया प्रमुख नियुक्त किया है। इस संबंध में सरकार की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
लोखंडे प्रशांत सीताराम 2001 बैच के IAS अधिकारी हैं। उन्हें शिक्षा प्रशासन और नीति निर्माण के क्षेत्र में लंबे अनुभव के आधार पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं वरुण भारद्वाज को सीबीएसई का सचिव नियुक्त किया गया है।
CBSE प्रमुख का पद संभालेंगे लोखंडे प्रशांत सीताराम
सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, वह तत्काल प्रभाव से CBSE प्रमुख का पद संभालेंगे। उनके नेतृत्व में बोर्ड की परीक्षा व्यवस्था, डिजिटल शिक्षा और नई शिक्षा नीति (NEP) से जुड़े अहम सुधारों को आगे बढ़ाए जाने की उम्मीद है।
CBSE चेयरमैन और सचिव का तबादला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के बाद सीबीएसई के अध्यक्ष राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है जबकि ओएसएम से जुडे टेंडर मामले की जांच के लिए भी एक सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। जिसका जिम्मा कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन की अध्यक्ष एस. राधा चौहान को सौंपा गया है। जिन्हें एक महीने के भीतर कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को रिपोर्ट देनी होगी।



