24.1 C
Bhopal

मप्र में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 44 रूपए तक महंगा

प्रमुख खबरे

कॉमर्शियल  LPG सिलेंडर की कीमतें आज से फिर बढ़ गई है। मध्य प्रदेश में यह 44 रुपए तक महंगा हुआ है। भोपाल में अब 3116.50 रुपए में सिलेंडर मिलेगा। वहीं, इंदौर में 3222.50 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए, ग्वालियर में 3338.50 रुपए और उज्जैन में 3250 रुपए कीमत हो गई है।

तीन महीने में रेट करीब 1300 रुपए तक बढ़े हैं। इससे पहले 1 मई को रेट बढ़े थे। सिलेंडर की कीमतें लगातार बढ़ने से खाना महंगा हो गया है। भोपाल में ही खाना 10 से 15 प्रतिशत तक महंगा हुआ है। जुलाई तक प्रदेश में 20 हजार से ज्यादा शादियां होनी हैं, ऐसे में आम लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

कीमतें बढ़ने से रेट बढ़ रहे

भोपाल होटल एवं रेस्टोरेंट संघ के अध्यक्ष तेजकुल पाल सिंह पाली ने बताया कि कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। यह पहले की तुलना में 60 प्रतिशत तक महंगा हो गया है। इस कारण खाना भी महंगा हो रहा है। पिछली बढ़ोतरी के बाद 10 से 15 प्रतिशत तक रेट बढ़े थे। आगे और बढ़ने की संभावना है।

मध्य प्रदेश टेंट कैटर्स एसोसिएशन के रामबाबू शर्मा ने बताया, सिलेंडर के रेट बढ़ने से होटल और कैटर्स में 10 प्रतिशत तक कॉस्टिंग का फर्क पड़ा है। 500 लोगों के 5 लाख रुपए के खाने का बजट अब 45 से 50 हजार रुपए तक बढ़ चुका है। आगे भी ऐसे हालात बन सकते हैं।

रेस्टोरेंट में खाना भी महंगा नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के एमपी हेड अभिषेक बहेती ने बताया कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें हर महीने बढ़ रही हैं। तीन महीने में 4 बार कीमतें बढ़ चुकी है। इससे रेस्टोरेंट में खाने का रेट भी बढ़ा है। यह आम लोगों पर बोझ डाल रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे